29 August 2012

Latest UPTET News : लखनऊ : बेसिक शिक्षा (अध्यापक) नियमावली में संशोधन, शिक्षकों की भर्ती शैक्षिक मेरिट से

बेसिक शिक्षा (अध्यापक) नियमावली में संशोधन 
शिक्षकों की भर्ती शैक्षिक मेरिट से 


  • यूपी के साथ केन्द्रीय बोर्ड से टीईटी पास वाले भी पात्र 
  • अंतरजनपदीय तबादले के लिए भी बदली व्यवस्था 
  • गणित व विज्ञान के शिक्षकों की 50 प्रतिशत सीधी भर्ती 

 लखनऊ : राज्य सर्कार ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 2012 को मंजूरी दे दी है | कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पात्रता परीक्षा मानते हुए शिक्षकों की भर्ती में शैक्षिक मेरिट से की जायेगी | 


शिक्षकों के चयन के लिए हाई स्कूल, इंटर, स्नातक और बीएड में मिले प्राप्तांकों की मेरिट बनाई जायेगी | भर्ती के लिए यूपी के साथ केन्द्रीय बोर्ड से टीईटी पास करने वाले भी पात्र होंगे | इसके साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के अंतरजनपदीय स्थानान्तरण के सम्बन्ध में वर्तमान व्यवस्था में भी संशोधन कर दिया गया है | पुरे सेवाकाल में केवल एक बार अंतरजनपदीय तबादलों की व्यवस्था को समाप्त करते हुए जरूरत के अधर पर तबादला लेने की व्यवस्था कर दी गई है | 

इसके साथ ही उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित के शिक्षकों की 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती होगी और 50 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जायेंगे | इसी तरह शिक्षकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढाकर 21 वर्ष कर दिया गया है | बेसिक शिक्षा के प्राथमिक स्कूलों में 3 लाख 86 हजार 726 पद स्वीकृत हैं | इसमें से 1 लाख 87 हजार 155 शिक्षक ही कार्यरत हैं | इसी तरह उच्च प्राथमिक स्कूलों में 1 लाख 58 हजार पद स्वीकृत हैं और 99 हजार ३३२ शिक्षक कार्यरत हैं |

195 comments:

ShareThis