28 June 2012

Latest THIRD GRADE News : सीकर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परिणाम : 54.20 फीसदी रही हाई कट ऑफ

सीकर.ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती के फस्र्ट लेवल की कट ऑफ देर रात जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई। इसमें सामान्य वर्ग के परित्यक्ता/विवाह विच्छेद वर्ग की कट ऑफ 54.20 फीसदी के साथ सबसे हाई रही। जबकि सबसे कम 23.36 फीसदी भूतपूर्व सैनिकों रही। फस्र्ट लेवल की दो जून को आयोजित हुई परीक्षा में जिले में 208 पदों पर 903 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 

शेखावाटी के ज्यादातर अभ्यर्थी दूसरे जिलों में जाने से स्थानीय स्तर पर मैरिट कम रही। जिला परिषद सीईओ कन्हैयालाल ने बताया कि यह कट ऑफ हर वर्ग में दोगुने अभ्यर्थियों की है। तीन जुलाई को सुबह साढ़े नौ बजे से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

'थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। कट ऑफ की जानकारी पंचायतीराज मुख्यालय को भेजी गई है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।'

धर्मेंद्र भटनागर, कलेक्टर

> शिक्षकों के 300 पद हैं रिक्त

थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती से शिक्षकों की चल रही कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी। जिले में 1347 प्राथमिक विद्यालय है। इनमें अध्यापकों के करीब 300 पद रिक्त हैं। जिले में 204 थर्ड ग्रेड टीचरों की भर्ती हुई है।

> देर रात तक अभ्यर्थी देखते रहे साइट

थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में शामिल अभ्यर्थी देर रात तक कंप्यूटर से चिपके रहे। वे बार बार पंचायती राज की वेबसाइट को देखते रहे। वहीं देर रात रात अखबारों के दफ्तरों में कट ऑफ की जानकारी के लिए फोन घनघनाते रहे।

> आगे ये रहेगी प्रक्रिया

तीन व चार जुलाई को दस्तावेजों की जांच होगी। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 13 जुलाई तक मौका दिया जाएगा। 17 जुलाई को अंतिम मैरिट सूची जारी की जाएगी। 31 जुलाई को चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

> ऐसे समझें कट ऑफ

कट ऑफ लिस्ट अभ्यर्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर अंकों में जारी की गई है। यह अंक 230 में से दिए गए हैं। इनमें 200 अंक मूल पेपर व 30 अंक आरटेट के हैं। आरटेट के प्राप्त अंकों का 20 फीसदी कट ऑफ में जोड़ा गया है। जैसे किसी ने मूल पेपर में 200 में से 100 और आरटेट में 150 में से 80 अंक प्राप्त किए हैं तो उसके कुल अंक 116 होंगे। इसमें 100 मूल पेपर के और 16 आरटेट के अंक हैं।

> इन वर्गो में नहीं मिले अभ्यर्थी

जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग में विधवा अनुपलब्ध रहे। इसी प्रकार विशेष पिछड़ा वर्ग में महिला, निशक्तजन में कम दृष्टि, श्रवण शक्ति कमजोर वर्ग की सीटें खाली रही। विशेष शिक्षक में सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग में विजुअली इंपेयर्ड, हियरिंग इंपयेर्ड महिला अभ्यर्थी अनुपलब्ध रहे।

अंकों के आधार पर जारी कट ऑफ लिस्ट

सामान्य श्रेणी :

सामान्य : 116.33

महिला : 116.33

विधवा : 62.93

परित्यक्ता/विवाह विच्छेद : 

124.67

अनुसूचित जाति वर्ग :

सामान्य : 108.53

महिला : 107.80

अनुसूचित जनजाति वर्ग :

सामान्य : 67.73

महिला : 62.13

अन्य पिछड़ा वर्ग :

सामान्य : 110

महिला : 109.67

विशेष पिछड़ा वर्ग :

सामान्य : 114.40

निशक्तजन : 116

उत्कृष्ट खिलाड़ी : 123. 07

भूतपूर्व सैनिक : 53.73

विशेष शिक्षक :

मेंटली र्रिटेड : 68.73

विजुअली इंपेयर्ड सामान्य 

श्रेणी : 107.33

हियरिंग इंपेयर्ड सामान्य 

श्रेणी : 65.67

No comments:

ShareThis