Showing posts with label RTET. Show all posts
Showing posts with label RTET. Show all posts

30 August 2012

Latest THIRD GRADE News : सीकर : .ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

सीकर.ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल की श्रेणी वाइज कटऑफ बुधवार देर शाम जारी कर दी गई। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान को छोड़कर हिंदी व अंग्रेजी विषय में महिलाओं की कट ऑफ ज्यादा रही है। यानी महिलाओं के बीच मुकाबला कुछ ज्यादा कड़ा है। बाकी विषयों में पुरुषों के साथ लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। जिला परिषद ने कट ऑफ जारी करते हुए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया है। 

इस बीच बड़ा सवाल यही रह गया है कि सलेक्शन किसका होगा। प्रदेश के सभी जिलों में सबसे देरी से सीकर जिले की श्रेणी वाइज कटऑफ जारी हुई। दिनभर अभ्यर्थियों को चक्कर कटवाए जाते रहे। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान की बजाए भाषा विषयों की कटऑफ ज्यादा रही है। सामान्य में ऑवर ऑल मेरिट देखें तो 122 से नीचे नहीं रही है।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Latest THIRD GRADE News : ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती: निर्धारित तिथि को न आने वाले चयन प्रक्रिया से बाहर होंगे

जोधपुर.तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी यदि इस बार निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेजों की जांच कराने नहीं पहुंचे तो उन्हें न तो नोटिस मिलेगा, न ही दूसरा मौका। ऐसे अभ्यर्थी अपने आप ही चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। 

पंचायतराज विभाग ने सभी जिला परिषदों के सीईओ को निर्देश दिए हैं। जिस दिन जिस विषय के अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों की जांच निर्धारित है, यह कार्य उसी दिन अनिवार्य रूप से किया जाए। उल्लेखनीय है कि विभाग ने पूर्व में प्रथम लेवल के ऐसे अभ्यर्थियों को, जो निर्धारित तिथि के दिन मूल दस्तावेज की जांच के लिए नहीं आए थे, नोटिस भेजकर सात दिन में उपस्थित होने का मौका दिया था। 

28 August 2012

Latest THIRD GRADE News : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: 3 व 4 को दस्तावेजों की जांच, उलझन के बीच अटका सिलेक्शन

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती द्वितीय लेवल परीक्षा परिणाम की कटऑफ मार्क्‍स 29 अगस्त को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। कुछ जिलों के कटऑफ मार्क्‍स 28 अगस्त को ही अपलोड कर दिए गए है वे जिले है : जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनू और उदयपुर | जिलों की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

जिला परिषद सीईओ ने डीईईओ प्रारंभिक को ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित पत्रावली सुपुर्द कर दी है। जिप सीईओ ने आदेश जारी कर डीईईओ प्रारंभिक के नेतृत्व में शिक्षक भर्ती प्रकोष्ठ भी गठित कर दिया है। जो परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आगे की गतिविधियां संपादित करेगा। 

Latest THIRD GRADE News : उदयपुर : ग्रेड थर्ड के रिजल्ट में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों ने मांगी उत्तर पुस्तिकाओं की प्रति

Latest-THIRD-GRADE-News-rajasthan-third-grade-teacher-recruitment-level-second-2-manipulation-of-result-question-paper-answer-key-and-answer-sheet-sought-by-cadidates
उदयपुर.थर्ड ग्रेड सेकंड लेवल के परिणाम में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिला परिषद से उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रति की मांग की है। 

सोमवार को सभी अभ्यर्थियों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद के समक्ष पेश होकर आरटीआई के तहत प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट और प्रमाणित उत्तर पुस्तिका देने की मांग की। 

27 August 2012

Latest THIRD GRADE News : कोटा : ग्रेड थर्ड द्वितीय लेवल का शेष रिजल्ट कल

Latest-THIRD-GRADE-News-Kota-Rajasthan-third-grade-teacher-recruitment-level-second-2-Remaining-result-will-be-declared-tomorrow
कोटा.थर्ड ग्रेड सेकण्ड लेवल के शेष रहे वर्ग की कट ऑफ मंगलवार को जारी होगी। जिला परिषद की ओर से शनिवार को सामान्य वर्ग की कट ऑफ जारी होने के बाद रविवार को विभागीय अधिकारी सूची की तैयारियों में जुटे रहे। सीईओ पीसी पवन ने बताया कि मंगलवार को अन्य वर्गों की सूची जारी होगी। 

Latest THIRD GRADE News : जयपुर ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय : आज जारी हो सकती है चयनितों की सूची

जयपुर.जिला परिषद की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (सैकंड लेवल) परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट सोमवार शाम तक जारी होने की संभावना है। इसे लेकर जिला परिषद के अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके बाद शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों को लेकर दो दिन से कंफ्यूजन में चल रही स्थिति साफ हो जाएगी। गौरतलब है कि जिले में 400 पदों पर साढ़े छह हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 

25 August 2012

Latest THIRD GRADE News : कोटा : थर्ड ग्रेड सैकंड लेवल परिणाम जारी, 29 को कट ऑफ

Latest THIRD GRADE News : Kota : Rajasthan Third Grade teacher recruitment level second 2 result declared on 24 August 2012, cut off list will be issued on 29 august
कोटा. जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल (कक्षा 6 से 8) का परिणाम जारी कर दिया। सैकंड लेवल भर्ती परीक्षा का यह परिणाम दोपहर बाद विभाग की वेबसाइट पर जारी हो गया। करीब ढाई महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इससे राहत मिली है।

इस परीक्षा के लिए 2 जून को मुख्यालय पर 575 शिक्षकों के पदों के लिए तीन हजार 470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा नौ अलग-अलग विषयों के लिए हुई थी। विभाग ने अपनी वेबसाइट Rajpanchayat.gov.in पर रिजल्ट जारी किया है।

24 August 2012

Latest THIRD GRADE News : राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा लेवल द्वितीय का परिणाम घोषित

Rajpanchayat.gov.in Panchayati Raj Department of Rajasthan has been published Rajasthan Third grade level two (2) exam result. To see the result, click below link.

राजस्थान ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा लेवल द्वितीय का परिणाम घोषित

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय : जिला परिषदों की ओर से घोषित किए जाएंगे परिणाम

जयपुर.जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की ओर से आयोजित ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा द्वितीय लेवल के परीक्षा परिणाम के सीलबंद लिफाफे को शुक्रवार को खोला जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने परीक्षा परिणाम के साथ ही आगामी कार्य योजना भी भेजी है। पंचायतीराज विभाग ने परीक्षा परिणाम का सीलबंद लिफाफा गुरुवार को जिला परिषद को सुपुर्द किया है। 

जानकारी के मुताबिक परीक्षा परिणाम के लिफाफे को जिला स्थापना समिति की चेयरमेन जिला प्रमुख रीटा सिंह, सदस्य सचिव जिप सीईओ कन्हैयालाल व कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर खोलेंगे।

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट ने हटाई नियुक्तियों पर से रोक

जयपुर.हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक (लेवल वन) के पदों की नियुक्ति पर लगी रोक गुरुवार को हटाते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे। अदालत ने कहा कि यदि प्रार्थी अभ्यर्थियों ने 27 नवंबर 2011 से पहले सीनियर सैकंडरी परीक्षा पास की है तथा उसमें सामान्य वर्ग के 45 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के 40 प्रतिशत अंक हैं और मेरिट में आएं तो उन्हें नियुक्ति दी जाए। 

न्यायाधीश एम.एन.भंडारी ने यह आदेश कृष्ण कुमार व अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिया। अधिवक्ता देवेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि हाईकोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 3 अगस्त 2012 के अंतरिम आदेश से नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। 

23 August 2012

Latest THIRD GRADE News : राजस्थान ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय : कल घोषित हो सकते हैं सैकंड लेवल के परिणाम

जयपुर.तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सैकंड लेवल भर्ती परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी किए जाने की संभावना है। सैकंड लेवल के नौ विषयों में वर्गवार परिणाम जिला परिषदों के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। 83 दिन बाद जारी होने वाले परिणाम की घोषणा के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 

21 August 2012

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : चुनावी चक्कर में अटकी हैं 40 हजार परिवारों की खुशियां

जयपुर.राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की करीब 40 हजार नियुक्तियां सवा साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के चक्कर में अटकती जा रही हैं। सरकार की ओर से भर्ती नियमों में छोड़ी गई चूक को इस तरह दुरुस्त करवाया जा रहा है कि चुनाव तक नियुक्तियां मिल जाएं। तयशुदा कार्यक्रम के तहत ये नियुक्तियां जुलाई तक हो जानी चाहिए थीं। इस देरी का खामियाजा स्कूलों में लाखों बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अफसर-कर्मचारियों की मानें तो सरकार इन नियुक्तियों को कुछ और सरकाना चाहती है ताकि उसका असली फायदा उसे चुनाव में मिल सके। 

08 August 2012

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती पर फिर प्रतिबंध

जयपुर। हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति देने पर फिर रोक लगा दी है, इस बार कोर्ट ने सीनियर सेकेण्डरी में 45 प्रतिशत से कम अंक वालों को नियुक्ति नहीं देने के मामले को लेकर यह कार्यवाही की है। न्यायाधीश मनीष भण्डारी ने रवि प्रकाश मीणा व अन्य की याचिकाओं पर यह अंतरिम आदेश देते हुए सुनवाई 13 अगस्त तक टाल दी। 

प्रार्थीपक्ष के वकील डी.के. भारद्वाज ने कोर्ट को बताया कि प्रार्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग से है और उसने 2004 में सीनियर सेकेण्डरी में 44त्न अंक हासिल किए। 2010 में बीएसटीसी कर आरटेट उत्तीर्ण कर ली।

07 August 2012

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति से रोक हटी

जयपुर। हाईकोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग में नियुक्ति देने पर रोक हटा ली है। साथ ही, कहा कि नियुक्ति कोर्ट के आदेश से प्रभावित रहेगी, जिसका नियुक्ति पत्र में उल्लेख भी किया जाए। न्यायाधीश मनीष भण्डारी ने पे्ररणा जोशी की याचिका पर सोमवार को यह अंतरिम आदेश दिया। 

06 August 2012

Latest RTET 2012 News : सीकर : बिना रोल नंबर लिखे दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे

सीकर. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आरटेट की हार्ड कापी व मूल दस्तावेज सोमवार से जमा होंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिले में 14 संग्रहण केंद्र बनाए हैं। इस बार जिले के सभी केंद्रों पर संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल केंद्र कम होने और सभी तहसील मुख्यालयों पर नहीं होने से काफी दिक्कतें हुई थी। 

बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा के मुताबिक सोमवार से अभ्यर्थी संग्रहण केंद्रों पर अपनी हार्ड कापी व मूल दस्तावेज पर अपने रोल नंबर लिखने के बाद ही संबंधित संग्रहण केंद्र पर जमा करा सकेंगे। बिना रोल नंबर लिखे दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। दस्तावेज इन केंद्रों पर 22 अगस्त तक जमा किए जाएंगे। 

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : प्रथम लेवल थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयन 8 से

प्रथम लेवल थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयन 8 से
जयपुर : थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के प्रथम लेवल में चयन की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी। नियुक्ति पत्र 22 अगस्त से दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सितंबर के पहले सप्ताह में संबंधित पंचायत समितियों पर जॉइनिंग देनी होगी। पंचायतीराज विभाग ने हाई कोर्ट के स्थगन आदेश हटाने के बाद प्रक्रिया तेज कर दी है। अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया के लिए जिला परिषदों में 8 अगस्त को जिला स्थापना समितियों (डीईसी) की बैठकें होंगी, जिसमें वरीयता सूची वाले अभ्यर्थियों का चयन कर उस पर मुहर लगाई जाएगी। बाद में सूची संबंधित पंचायत समितियों को भेजी जाएगी। 

02 August 2012

Latest RTET 2012 News: अजमेर : अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी, 6 से जमा कर सकेंगे हार्ड कॉपी


अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट)2012 के अभ्यर्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी कर दिए।

26 July 2012

Latest THIRD GRADE News : जोधपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: गलत रोल नंबर भरने से परीक्षा नहीं देने वाले भी पास!

Rajasthan Third grade teacher recruitment rajpanchayat
जोधपुर.तृतीय श्रेणी शिक्षक बन कर बच्चों को पढ़ाने का सपना देखने वाले कई अभ्यर्थी परीक्षा में रोल नंबर ही सही नहीं भर पाए। ऐसे में परीक्षा नहीं देने वाले न केवल पास हो गए, बल्कि चयन सूची में भी उनका नाम आ गया। 

पंचायतराज विभाग की ओर से जिला स्तर पर आयोजित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा के समय कई परीक्षार्थियों द्वारा ओएमआर शीट में रोल नंबर ही गलत भर दिए गए। इससे परीक्षा तो उन्होंने दी, लेकिन चयन सूची में नाम किसी और का आ गया। 

Latest THIRD GRADE News : बीकानेर/जोधपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: साथ-साथ होंगे नियुक्ति और तबादले


rajasthan third grade teacher recruitment rajpanchayat
बीकानेर/जोधपुर.राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्तियों के साथ ही तबादले करने की भी तैयारी चल रही है। हर जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद और नई भर्ती वाले पदों की संख्या अलग-अलग होने के कारण ऐसा किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रतिबंधित दस जिलों सहित सभी जिलों में तबादले और नियुक्तियों को लेकर कसरत शुरू कर दी है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्तियां जिला परिषद के तहत होनी है। नियुक्तियों के साथ ही जिला परिवर्तन करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है।

18 July 2012

Latest RTET 2012 News : अजमेर : RTET 2012 : कब करना है हार्डकॉपी जमा, कोई जानकारी ही नहीं!


अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब तक तय नहीं कर पाया है कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 के अभ्यर्थी हार्डकॉपी व मूल दस्तावेज कब से जमा कराएंगे। आरटेट के ऑनलाइन आवेदन जमा हुए भी आठ दिन बीत चुके हैं।

हार्डकॉपी जमा कराने के सेंटरों की घोषणा नहीं होने से प्रदेशभर में अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इधर, बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि पहले जिलेवार आंकड़े एकत्र करेंगे। इसके बाद ही संग्रहण केंद्रों का खुलासा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र 9 जुलाई तक भरवाए गए थे। इस वर्ष 5 लाख 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

ShareThis