Showing posts with label EMPLOYMENT. Show all posts
Showing posts with label EMPLOYMENT. Show all posts

02 April 2012

Latest UNEMPLOYMENT News : यूपी: बेरोजगारी भत्ते की लाइन में डॉक्टर, इंजीनियर भी

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता चाहने वालों की लाइन में अब केवल स्नातक ही नहीं हैं, बल्कि डॉक्टर और इंजीनियर भी शामिल हो गए हैं. अधिकारियों की मानें तो सूबे में अब तक 300 से अधिक डॉक्टर और इंजीनियर विभिन्न सेवायोजन कार्यालयों में अपना पंजीकरण करा चुके हैं.

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर 35 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगारों को 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. सपा सरकार ने अपने इस वादे पर अमल करते हुए कैबिनेट की पहली बैठक में ही बेरोजगारी भत्ता दिए जाने को मंजूरी दे दी.

Latest UNEMPLOYMENT News : औरैया : भत्ता नहीं रजिस्ट्रेशन तो कर लो साहब


औरैया : सोमवार को भत्ते के लिए पंजीकरण कराने पहुंचे बेरोजगार उम्मीद और निराशा के बीच उलझे नजर आये। उम्रदराज हो चुके तमाम बेरोजगारों का कहना था कि भत्ता मिले या न मिले साहब पंजीकरण तो कर लें।

अयाना के दिनेश मिश्र पत्नी साधना के साथ पंजीकरण के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे थे। इनका कहना था कि जिला बनने के बाद 13 साल तक पंजीकरण व्यवस्था इटावा स्थित सेवायोजन कार्यालय के जिम्मे थी। कई बार वहां गये पर इटावा के अफसरों ने औरैया के बेरोजगारों को नजर अन्दाज ही किया अब यहां भी पंजीकरण कराने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।

23 March 2012

Latest UNEMPLOYMENT News : इलाहाबाद : सर्वर डाउन से नहीं हो सका सत्यापन

इलाहाबाद : सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को सर्वर डाउन रहने के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों का सत्यापन नहीं हो सका। इसके चलते सुबह से लाइन में लगे अभ्यर्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आज सुबह से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों की लाइन लग गई थी। उस समय लोगों को बताया कि सर्वर डाउन है, ठीक होने के बाद ही सत्यापन का कार्य शुरू हो पाएगा।

Latest UTTAR PRADESH News : लखनऊ : पंजीकरण के साथ नौकरी भी

लखनऊ : बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के साथ ही निजी संस्थाओं की ओर से रोजगार मेला भी लगाया जा रहा है। इंटर से स्नातक 18-25 वर्ष आयु के बेरोजगार नौकरी के लिए संपर्क कर सकते हैं। गुरुवार को पंजीकरण कराने वालों का सुबह से ही तांता लग गया था। कतारों में खड़ी महिलाओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में पुलिस अधिकारियों को पसीना आ गया। पुलिस के आग्रह पर क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी को पंजीकरण के लिए अतिरिक्त काउंटर भी खोलने पड़े। इसके बावजूद देर शाम तक महिलाओं की कतारें लगी रहीं। 

Latest UTTAR PRADESH News : यूपीः नौकरी के लिए बन गए ‘विकलांग’

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अब भूतपूर्व सैनिक और विकलांग का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। टीजीटी सामाजिक विज्ञान और कला में कई अभ्यर्थियों को गलत ढंग से अंक देकर चयन कर लिया गया। पूर्व सैनिक कोटे में मानक से अधिक चयन होने की शिकायत पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस परिणाम में चयन बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों के कई नजदीकी रिश्तेदार भी शामिल हैं।

Latest UNEMPLOYMENT News : लखनऊ : असर 'अखिलेश राज' का : यूपी में बेरोजगारी हुई और लंबी!

लखनऊ। ये है उत्तरप्रदेश में बेरोजगारों की लाइन। 1000 रुपए का भत्ता लेने के लिए राज्य में रोज हजारों की संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। सपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व 35 से 40 आयु वर्ग के बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था।

कुर्सी संभालने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योजना को लागू कर दिया है। जब से योजना लागू हुई है तब से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित एम्प्लोयमेंट एक्सचेंज ऑफिस के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

22 March 2012

Latest UNEMPLOYMENT News : लखनऊ : ऑनलाइन के बाद भी लाइन का चक्कर

लखनऊ : धूप में लंबी कतार में लगकर बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीकरण कराने से बचने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन का रास्ता चुना है, उन्हें भी दस्तावेज की जांच के लिए सेवायोजन कार्यालय में लाइन लगानी होगी। 90 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। लालबाग स्थित सेवायोजन कार्यालय में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सेवायोजन डॉट ओआरजी वेबसाइट पर जाने के बाद निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया जा सकता है।

Latest UNEMPLOYMENT News : लखनऊ : बेरोजगारी भत्ते की चाह में बुजुर्ग भी करा रहे पंजीकरण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी द्वारा 35 पार के बेरोजगारों को एक हजार रुपये भत्ते का ऐलान क्या हुई, वीरान पड़े रहने वाले क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रौनक लौट आई। पंजीकरण के लिए लोगों की कतारें दिखाई देने लगीं हैं। भत्ते की चाह रखने वालों में युवक-युवतियां ही नहीं बल्कि बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ का जन्म तो आजादी से पहले का है। सूबे की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के उजरियांव निवासी 74 वर्षीय साजिद अली गत दिवस लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने पहुंचे। साजिद जैसे ही पंजीयन के लिए लाइन में खड़े हुए, एक कर्मचारी ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी पीके पुंडीर को दी।

21 March 2012

Latest UTTAR PRADESH News : आगरा : बेरोजगारों के आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


आगरा : बेरोजगारी भत्ते की आस में रोजगार कार्यालय में धक्के खा रहे बेरोजगारों के लिए राहत की बात है। उनको अब न तो लाइन में लगने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बुधवार से बेरोजगार ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रदेश के कई जिलों में क्षेत्रीय सेवा योजन विभाग बेरोजगारों से ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन मांग रहा है। अभी तक यह प्रक्रिया आगरा में शुरू नहीं हुई थी। मंगलवार को विभाग की वेबसाइट की तकनीकी कमियों को दूर किया गया।

ShareThis