25 July 2012

Latest UPTET News : लखनऊ : मंत्रिपरिषद द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2011 [UPTET] को अर्हकारी परीक्षा बनाने का निर्णय

मंत्रिपरिषद द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2011  [UPTET]  को अर्हकारी परीक्षा बनाने का निर्णय
वर्तमान बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली को पुनः संशोधित कर पूर्व व्यवस्था बहाल की जायेगी 

लखनऊ : 23 जुलाई 2012, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज यहाँ लाल बहादुर शास्त्री भवन में संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में अध्यापक पात्रता परीक्षा  2011 को अर्हकारी परीक्षा बनाये जाने का निर्णय लिया है | 

उल्लेखनीय है कि अध्यापक पात्रता परीक्षा कि परिकल्पना के पीछे भारत सरकार कि मंशा एक अर्हकारी परीक्षा के रूप में की गयी है | इसलिए अध्यापक पात्रता परीक्षा 2011 को अर्हकारी बनाया जाना विधि कि मूल मंशा के अनुरूप है | 
इस निर्णय के फलस्वरुप राज्य सरकार को तत्काल अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं करनी होगी और अध्यापक पात्रता परीक्षा के अर्ह अभ्यर्थियों को शिक्षक के रूप में चयनित किया जाना संभव होगा | जो अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर के ही अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हैं वे बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापक के पदों के लिये पत्र नहीं होंगे, वरन वे शासकीय सहायता प्राप्त और अन्य निजी विद्यालयों में रिक्त पदों के लिए ही पत्र होंगे |

यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा मुख्या सचिव कि अध्यक्षता में गठित समिति ने अध्यापक पात्रता परीक्षा को अर्हकारी परीक्षा बनाये जाने की संस्तुति की थी | मंत्रिपरिषद द्वारा समिति कि संस्तुति को स्वीकार कर लेने के बाद अध्यापकों के चयन का आधार पूर्व कि भांति अभ्यर्थी कि शैक्षिक योग्यता तथा विभिन्न स्तरों पर पाए गए अंकों को बनाया जायेगा | इससे अध्यापक पात्रता परीक्षा कि अनियमितता का प्रभाव चयन प्रक्रिया पर न्यून होगा | मंत्रिपरिषद के निर्णय के बाद वर्तमान बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली को पुनः संशोधित कर पूर्व व्यवस्था को बहाल किया जायेगा | वर्तमान में नियुक्ति हेतु जारी विज्ञप्ति को निरस्त कर संशोधित नियमावली के आधार पर पुनः जनपद स्तर से विज्ञप्ति जारी करके नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा |

6 comments:

D.K said...

editor ji, plz btc4 ke baare me koi information ho to bataye. Kyoki mera ek friend

D.K said...

editor ji mera dost bahut avsaad me ji raha h. Mujhe dar h ki kahi vo kuch kar na le. Plz editor ji koi information yadi btc4 ki joining ke baare me ho to plz plz publish karien.
Jai maa vaishno.

Avanish Yadav said...

UPTET ko patrta parikha karne se kya curreption khatam ho jayega kya.Yeh to SP Gov. suru se hi kah rahi hai ki hum adhar badal denge. Yeh to wohi baat ho gayi ki bhuke ke hath se nibala chinna.Agar Rojgar de nahi sakte to cginne ka bhi adhikar nahi ahi tumhe.
TET ka adhar badlane se kuch nahi hoga badlana hi hai to apni mansikta ka adhar badle SP Gov.

Anonymous said...

Jin logo ne mehnat ki hai aur ache number secure kiye hai unka kya

raj said...

Editor ji pehle pariksha aharkari thi jisko ab patrata kar diya gaya h aap ulta kah rahe h

Ashu said...

bahut sahi

ShareThis