लखनऊ। यूपी
 शिक्षा घोटाले में यूपी बोर्ड के डायरेक्टर संजय मोहन की गिरफ्तारी के बाद
 यूपी बोर्ड के सचिव प्रभा त्रिपाठी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट 
पहुंच गई हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए। 
इस मामले में फैजाबाद के एक बड़े अधिकारी भी घिरे हैं। पुलिस जांच की वजह 
से प्रभा त्रिपाठी और फैजाबाद के शिक्षा अधिकारी पिछले कई दिनों से अपने 
दफ्तर से लापता हैं। प्रभा त्रिपाठी पर यूपी टीईटी घोटाले में घिरे होने का
 आरोप है।
यूपी
 बोर्ड के डायरेक्टर संजय मोहन को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया था इसके 
बाद पूरे शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभा त्रिपाठी यूपी बोर्ड 
की सचिव हैं। प्रभा आज इलाहाबाद कोर्ट पहुंची और कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी 
पर रोक लगाने की अपील की। जिसके बाद कोर्ट ने यूपी सरकार से प्रभा त्रिपाठी
 के घोटाले के संबंध में जानकारी मांगी है। फिलहाल सरकार को इस पर जवाब 
देना है।
गौरतलब
 है कि फैजाबाद जिला में यूपी टीईटी का पेपर लीक हुआ था। वहां एक शिक्षा 
अधिकारी भी लापता है। पुलिस उनकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही 
है। पुलिस के मुताबिक लापता अधिकारी की टीईटी परीक्षा घोटाले में बड़ी 
भागीदारी रही है।






No comments:
Post a Comment