04 April 2012

Latest UPTET News : लखनऊ : टीईटी के भविष्य पर निर्णय 11 को

प्रमुख सचिव गृह ने सौंपी जांच रिपोर्ट
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के भविष्य पर निर्णय 11 अप्रैल को किया जाएगा। राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में निर्णय किया जाएगा कि टीईटी निरस्त की जाए या नहीं। उधर, प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने रमाबाई नगर पुलिस द्वारा की गई जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दी। प्रमुख सचिव गृह ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। अब निर्णय बेसिक शिक्षा विभाग को करना है।

टीईटी में धांधली के आरोप में तत्कालीन शिक्षा निदेशक संजय मोहन को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच रमाबाई नगर की पुलिस कर रही थी। नई सरकार आने के बाद 20 मार्च को बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा था। अब इसे निरस्त किया जाए या न किया जाए, इस पर निर्णय किया जाना है। सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने मंगलवार को बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। तय किया गया कि 11 अप्रैल को टीईटी की राज्य समिति की बैठक बुला अंतिम निर्णय किया जाए। उधर, टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी गुरुवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। डीएम ने अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का भरोसा दिया हुआ है।

2 comments:

Anonymous said...

M manneey Javed Usmani ji s bs itna hi chahuga ki TET ko lekar jo bhi faisla liya jaye wo 72825 logo ke future ko dhayan m rkhkr le. Esme un greeb aur pratibhashali bccho ka shoshan na hone paye jinhone apne mehnat aur lgn k sath taiyari kr k is examination m acche number s pass kiya hai.
Hr pratiyogi is TET ko lekar bhut jyada mansik peeda jhel chuka hai. TET m dhandli krne walo ko kathor sja di jaye aur nirdosh logo k sath insaf kiya jaye.
Bs yhi m Javed Usmani Ji aur committee k sbhi officer s request krta hu.......JAI HIND.......................

Anonymous said...

U.P me Akhilesh bhaiya educational merit ko aadahar maan rahe kyon ki usme gadbadi hui thee, lekin ek tarah ke corruption ko rokne ke liye har inter college ko nakal kaa adda aur university ko dalali ka adda hone se rok pana bahut muskil hoga. Agar tet me gadbadi huee hai to use eligibility maan kar ek bharti pariksha le lein.

ShareThis