07 June 2012

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षाः प्रश्नपत्र देने वाली एजेंसी पर होगी कार्रवाई

जयपुर : पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं करा पाने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों से केंद्रवार सूचना और जांच रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इस कारण से कई स्थानों पर परीक्षा निर्धारित समय से एक-एक घंटा तक देरी से हुई थी। आमतौर किसी भी परीक्षा में शहर के किसी केंद्र पर पेपर बांटे जाने पर अन्य केंद्र पर परीक्षा समय पर ही करानी होती है। देरी होने पर पेपर आउट होने की आशंका होती है। वैसे पंचायतीराज विभाग ने अभ्यर्थियों के लिए भी निर्देश दिए थे कि 15 मिनट से देरी पर पहुंचने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विभाग की आयुक्त व सचिव अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि पेपर पूरे नहीं मिलने से परीक्षा कराने में दिक्कतें आई हैं। इससे विभाग की साख भी गिरी है। फिर भी इतनी बड़ी परीक्षा को बिना बाधा के करवा दिया, विभाग के लिए यह उपलब्धि है।  

कहां-कहां हुई देरी 
भर्ती परीक्षा के दौरान कई स्थानों पर पेपर देरी से मिले। इसके बदले में अभ्यर्थियों को उसी अनुपात में अतिरिक्त समय दिया गया। भरतपुर में तो अंग्रेजी, उर्दू के प्रश्न पत्र नहीं आने और हिंदी के पेपर कम आने से इनकी परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। बारां में भी हिंदी के पेपर को देरी के कारण निरस्त करना पड़ा। भीलवाड़ा के 55 केंद्रों पर 1 : घंटा, जोधपुर के सेंट्रल एकेडमी, एल बीएन स्कूल, महेश पब्लिक स्कूल में 1 : घंटा 40 मिनट, बांसवाड़ा में 1 : घंटा, झालावाड़ और बारां में 1-1 : घंटा देरी से परीक्षा शुरू हुई। प्रतापगढ़ के पेपर बांसवाड़ा में उतार देने से हुई गफलत। हनुमानगढ़ टाउन, अजमेर में कई केंद्रों पर, दौसा के रेलवे स्टेशन स्थित स्कूल में परीक्षा 35 से 45 मिनट देरी से और कोटा के गुमानपुरा स्थित स्कूल में, चित्तौडगढ़ के सेंटपॉल स्कूल और सेंहती के सेंट्रल स्कूल में 1 : घंटा देरी से, भूपालसागर के स्कूल में ओएमआर शीट्स देरी से पहुंची, परीक्षा एक घंटा देर से शुरू हो पाई।  

कहां-कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा 
जिला प्रथम लेवल प्रथम द्वितीय लेवलद्वितीय में कुल उपस्थिति में  उपस्थिति
अजमेर 2014 862 16965 10883 
अलवर 8341 4174 29837 16174 
बांसवाड़ा 1382 685 2341 835 
 बाड़मेर 10,756 2525 54931 15931 
 बारां 1682 1140 3335 2160 
भरतपुर 1907 629 11544 7438 
भीलवाड़ा 3784 1403 33159 14342 
 बीकानेर 08 2853 7587 3622 
बूंदी 2018 1194 7183 4168 
चित्तौडगढ़ 5224 1552 33689 12479 
चूरू 2792 895 16407 8894 
दौसा 1930 513 5503 2140
धौलपुर 1307 866 3602 2620 
डूंगरपुर 648 283 161 19 
गंगानगर 3387 1945 14694 8043 
हनुमानगढ़ 2154 890 10363 6109 
जयपुर 3075 964 15280 6743 

जिला प्रथम लेवल प्रथम द्वितीय लेवलद्वितीय में कुल उपस्थिति में  उपस्थिति 
जैसलमेर 3322 1486 3473 1365 
जालौर 4593 1173 23355 7411
झालावाड़ 9293 1466 16087 9053 
 झुंझुनूं 82 22 126 19 
जोधपुर 16351 6057 11702 5546
कोटा 1022 573 4975 3470
नागौर 11287 4054 46864 19406 
 पाली 9654 4054 50026 13487 
राजसमंद 6543 1323 43790 11832 
 स.माधोपुर 1969 824 4464 1866 
सीकर 3095 903 13507 4387 
सिरोही 1415 874 3448 1991 
टोंक 1890 839 7092 2917 
उदयपुर 5524 2339 12981 7625 
करौली 1812 628 4721 2004 
प्रतापगढ़ 2993 1149 4713 2315 
कुल 1,40,954 40115 517905 216723 (34.84%) (41.85%)

No comments:

ShareThis