23 August 2012

Latest THIRD GRADE News : राजस्थान ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय : कल घोषित हो सकते हैं सैकंड लेवल के परिणाम

जयपुर.तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सैकंड लेवल भर्ती परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी किए जाने की संभावना है। सैकंड लेवल के नौ विषयों में वर्गवार परिणाम जिला परिषदों के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। 83 दिन बाद जारी होने वाले परिणाम की घोषणा के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 


प्रथम लेवल में रही कमियों को इस बार पहले से ही दूर करने के प्रयास किए गए हैं। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के प्रथम और सैकंड लेवल के लिए परीक्षा 2 जून, 2012 को आयोजित की गई थी। सैकंड लेवल में विशेष शिक्षकों सहित करीब 30 हजार पदों के लिए हुई परीक्षा में 2,16,723 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जो कुल आवेदकों का 41.85 प्रतिशत है। 

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सैकंड लेवल (कक्षा 6 से 8 तक) में नौ अलग अलग विषयों के लिए परीक्षा ली गई थी। इसमें विज्ञान-गणित, सामान्य अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और हिंदी-अंग्रेजी विषय शामिल हैं। 

इन सभी विषयों की सामान्य, सामान्य महिला, एससी, एससी महिला, एसटी, एस टी महिला, एसबीसी, एसबीसी महिला, टीएसपी-एससी और टीएसपी एसटी के वर्ग में पदों के अनुसार मेरिट बनाकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

8 comments:

krishna said...

Har jaghe bharti suru ho gayi h.bus up ko chodkar.hey bhagwan apne mujh up me kyo janm diya. Mujhe janm diya to fir is up me akhilesh ko kyo janm diya.ye to hum logo ka dard he nahi smjta.isko kuch sadbudhi do.

D.K said...

ye jo ab tak bharti ka process suru nahi ho pa raha h na iska ekmatra reason keval or keval mayawati h jo jaate jaate aisa kar gayi ki ye bharti na ho sake use to keval bharti nikalkar chunavi fayda lena tha or apni jeb bharni thi.yadi use niyukti hi karni thi to 6month pehle b nikal sakti thi.

Satish Kumar Tiwari said...

बिलकुल ठीक कहा D.K. जी,

मायावती ने केवल अपना चुनावी फायदा देखा इस भर्ती में| और जाते जाते खेल बिगाड़ दिया | लेकिन कम से कम अभी के मुख्यमंत्री को तो बेरोजगार युवकों के बारे में सोचना चाहिए | आखिर वो भी तो चुनाव में खड़े होने से पहले बेरोजगार थे |

Shabbir hussain said...

Jab cm ki chalti nahi to cm ka kya dosh. Sara dosh janta ka h jinhone jahilo ko satta me pahunchaya.

krishna said...

Bhaio ab to ek-ek din 1-1 sal sa lgta h.kab wo din ayega.jiska hum sabi ko besabri se intjar h.ab bilkul badast k bahar h. Is up me hamri sunne wala koi nai h.ab to jo hoga.upar wala he.karega.

Shabbir hussain said...

Sarkar ke pass ab ek hi rasta h ki woh tet merit se bharti shuru kare.

Shabbir hussain said...

Tet merit se hum ko pcs teacher milenge.

Shabbir hussain said...

Sarkar me thoda bhi mind hoga to woh ab tet merit hi banaegi.

ShareThis