लखनऊ : प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के 72,825 रिक्त पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती आवेदनों के लिहाज से एक नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। अभ्यर्थियों की ओर से 63.5 लाख ई-चालान जमा किये जा चुके हैं जिसके सापेक्ष रविवार शाम छह बजे तक 58 लाख ऑनलाइन आवेदन किये जा चुके थे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम समयसीमा 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक है। वहीं ई-चालान जमा करने का समय बीत चुका है। अभ्यर्थियों के बीच मारामारी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार शाम छह बजे से रविवार शाम छह बजे तक सात लाख ऑनलाइन आवेदन किये गए।
ऑनलाइन आवेदनों की जबर्दस्त रफ्तार का आलम यह है कि गुजरे 24 घंटों के दौरान प्रति मिनट 486 ऑनलाइन आवेदन किये गए। शनिवार शाम छह बजे तक 51 लाख ऑनलाइन आवेदन किये जा चुके थे। अगले 24 घंटे में इसमें सात लाख का इजाफा हो गया। नौकरी के लिए जद्दोजहद का आलम यह है कि नवीनतम आंकड़े प्राप्त होने तक एक पद के लिए औसतन 80 अभ्यर्थी कतार में हैं।
ऑनलाइन आवेदनों की जबर्दस्त रफ्तार का आलम यह है कि गुजरे 24 घंटों के दौरान प्रति मिनट 486 ऑनलाइन आवेदन किये गए। शनिवार शाम छह बजे तक 51 लाख ऑनलाइन आवेदन किये जा चुके थे। अगले 24 घंटे में इसमें सात लाख का इजाफा हो गया। नौकरी के लिए जद्दोजहद का आलम यह है कि नवीनतम आंकड़े प्राप्त होने तक एक पद के लिए औसतन 80 अभ्यर्थी कतार में हैं।
शिक्षक भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका आज बार-बार सर्वर ठप आवेदक हलकान
लखनऊ। बार-बार सर्वर ठप होने से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन फार्म भरने में आवेदकों के पसीने छूट रहे हैं। भीषण ठंड के बावजूद देर रात तक राजधानी के साइबर कैफे में आवेदकों की जबर्दस्त भीड़ रही। ऑनलाइन आवेदन रात 11.59 बजे तक ही किए जा सकेंगे। करीब पांच लाख अभ्यर्थी अब भी फॉर्म नहीं भर पाए हैं। इसके बाद भी शिक्षा विभाग का दावा है कि हर मिनट 300 फार्म भरे जा रहे हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इसके लिए स्टेट बैंक से ई-चालान बनवाने के दो दिन बाद ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। प्रदेश भर में करीब 63 लाख लोगों ने ई-चालान बनवाए हैं। फॉर्म भरने का अंतिम मौका सोमवार की रात 11.59 तक है। इसके चलते लोग साइबर कैफे के साथ ही रविवार को अपने घरों पर फॉर्म भरने कम्प्यूटर के आगे बैठे रहे।
फॉर्म भरने के लिए लाइन में लगे अनिल कुमार और शीलेन्द्र कुमार कहते हैं कि वह शनिवार से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दो दिनों में भी सफलता नहीं मिली। कुछ देर के लिए सर्वर चलता है और अचानक बंद हो जाता है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार का कहना है कि 58 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। सर्वर पर अचानक भार बढ़ने से थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि फॉर्म ही नहीं भरे जा रहे हैं।
