Showing posts with label RTET 2012. Show all posts
Showing posts with label RTET 2012. Show all posts

06 August 2012

Latest RTET 2012 News : सीकर : बिना रोल नंबर लिखे दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे

सीकर. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा आरटेट की हार्ड कापी व मूल दस्तावेज सोमवार से जमा होंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिले में 14 संग्रहण केंद्र बनाए हैं। इस बार जिले के सभी केंद्रों पर संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल केंद्र कम होने और सभी तहसील मुख्यालयों पर नहीं होने से काफी दिक्कतें हुई थी। 

बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा के मुताबिक सोमवार से अभ्यर्थी संग्रहण केंद्रों पर अपनी हार्ड कापी व मूल दस्तावेज पर अपने रोल नंबर लिखने के बाद ही संबंधित संग्रहण केंद्र पर जमा करा सकेंगे। बिना रोल नंबर लिखे दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे। दस्तावेज इन केंद्रों पर 22 अगस्त तक जमा किए जाएंगे। 

02 August 2012

Latest RTET 2012 News: अजमेर : अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी, 6 से जमा कर सकेंगे हार्ड कॉपी


अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट)2012 के अभ्यर्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी कर दिए।

18 July 2012

Latest RTET 2012 News : अजमेर : RTET 2012 : कब करना है हार्डकॉपी जमा, कोई जानकारी ही नहीं!


अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब तक तय नहीं कर पाया है कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 के अभ्यर्थी हार्डकॉपी व मूल दस्तावेज कब से जमा कराएंगे। आरटेट के ऑनलाइन आवेदन जमा हुए भी आठ दिन बीत चुके हैं।

हार्डकॉपी जमा कराने के सेंटरों की घोषणा नहीं होने से प्रदेशभर में अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इधर, बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि पहले जिलेवार आंकड़े एकत्र करेंगे। इसके बाद ही संग्रहण केंद्रों का खुलासा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र 9 जुलाई तक भरवाए गए थे। इस वर्ष 5 लाख 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

12 July 2012

Latest RTET 2012 News : RTET 2012 : मिलेगी उत्तरपुस्तिका की कार्बन कॉपी, 36 सेकण्ड में हल करना होगा एक सवाल


बाड़मेर.अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) कराने के बाद उत्तर कुंजी को लेकर विवादों से घिरे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार अभ्यर्थियों को टेट की उत्तरपुस्तिकाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया है। बोर्ड द्वारा ओएमआर की एक प्रति परीक्षार्थी को उसी समय दी जाएगी। परीक्षा में ओएमआर की दो कॉपियां होंगी, जिनमें से एक कॉर्बन कॉपी को अभ्यर्थी ले जा सकेंगे।

36 सेकंड का होगा एक सवाल:

11 July 2012

Latest RTET 2012 News : बाड़मेर/जोधपुर : RTET: टीचर ट्रेनिंग कोर्सेज में प्रवेश लेने वालों के सामने नई मुसीबत

बाड़मेर/जोधपुर.राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट-2012) के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। प्रदेशभर में लाखों बेरोजगार इसके लिए फार्म भर रहे हैं। लेकिन शिक्षक बनने की पात्रता के लिए राज्य में दूसरी बार आयोजित हो रही आरटेट में मौजूदा सत्र में टीचर ट्रेनिंग कोर्सेज में एडमिशन लेने वालों के समक्ष असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। 

शुक्रवार को बीएड पाठ्यक्रम के लिए कार्यकारी एजेंसी जेएनवीयू ने अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिए। वहीं बीएसटीसी व शिक्षा शास्त्री कोर्स के लिए अभी तक ऑन लाइन काउंसलिंग जारी हैं।

शिक्षक भर्ती से होंगे वंचित: 

Latest RTET 2012 News : अजमेर : RTET के लिए आए 5.25 लाख आवेदन


अजमेर.राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 में प्रदेश के 5.25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे आरटेट की नोडल एजेंसी को करीब 21 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा ने बताया कि अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक कुल 5.25 लाख अभ्यर्थियों ने ऑन लाइन आवेदन किए हैं।

10 July 2012

Latest RTET 2012 News : अजमेर : RTET 2012 में गत वर्ष से 1 लाख कम अभ्यर्थी बैठेंगे


अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नई कवायद के बाद इस बार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 में करीब 1 लाख अभ्यर्थी कम बैठेंगे। सोमवार शाम तक प्रदेश के करीब 5 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे।

आरटेट के ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि होने के कारण विभिन्न जिलों में ऑन लाइन आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक रही।

बोर्ड की ओर से दोपहर 2 बजे ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया। इसके बाद आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई और बड़ौदा ग्रामीण राजस्थान बैंक की शाखाओं पर चालान जमा कराने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ शाम तक रही।

09 July 2012

Latest RTET 2012 News : उदयपुर : टीचर ट्रेनिंग के नए प्रवेशार्थी आरटेट के पात्र नहीं

उदयपुर। राज्य में दूसरी बार हो रही आरटेट (राजस्थान टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) में मौजूदा सत्र में टीचर ट्रेनिंग कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले नहीं बैठ पाएंगे। 

क्योंकि ऐसे प्रवेशार्थी आरटेट में बैठ भी गए तो भी उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, क्योंकि आरटेट का रिजल्ट आने से पहले उनकी ट्रेनिंग पूरी होना जरूरी है। नए प्रवेशार्थियों की कॉलेजों मे प्रवेश प्रकिया जारी है। आरटेट में ऑनलाइन आवेदन सोमवार तक ही हो सकेंगे।

Latest RTET 2012 News : RTET 2012 : आज दोपहर 2 बजे बाद बंद हो जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

अजमेर.राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार दोपहर 2 बजे बाद बंद हो जाएंगे। रविवार तक प्रदेश भर के करीब 6 लाख अभ्यर्थी आवेदन-पत्र डाउनलोड कर चुके थे। 

05 July 2012

Latest RTET 2012 News : अजमेर : RTET 2012 को लेकर उलझन में बोर्ड, पहुंचा एनसीटीई की शरण में


अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की शरण में जाना पड़ा है। बोर्ड के सामने एकाध शिक्षण संस्थाओं ने सवाल खड़े किए हैं उनकी विशेष डिग्री करने वाले अभ्यर्थी दोनों ही लेवल की परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। जबकि बोर्ड ने बीएड धारियों को केवल लेवल टू की अध्यापक पात्रता परीक्षा में ही बैठाने का निर्णय किया है।

बोर्ड की ओर से इन दिनों आरटेट 2012 के लिए ऑन लाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। बोर्ड ने आरटेट के दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि लेवल वन अर्थात कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बीएड धारी अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। वे केवल लेवल टू की पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे।

03 July 2012

Latest RTET 2012 News : सीकर : आरटेट : बिना स्वीकृति के एसके कॉलेज ने जमा कर लिए आवेदन पत्र

सीकर.आरटेट के ऑनलाइन किए जा रहे आवेदनों के बीच एसके कॉलेज प्रशासन ने बिना स्वीकृति के कॉलेज में संग्रहण केंद्र बनाकर आवेदन पत्र जमा करना शुरू कर दिया।

संग्रहण केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बनाए जाने की सूचना के बाद सोमवार को कॉलेज प्रशासन ने आनन फानन में आवेदन पत्र जमा करने बंद कर दिए हैं। सोमवार को कई विद्यार्थी पहुंचे लेकिन उन्हें यही कहा गया कि कुछ दिन आवेदन पत्र जमा नहीं होंगे। अभी बोर्ड से दिशा निर्देश आने हैं। यदि एसके कॉलेज को संग्रहण केंद्र नहीं बनाया जाता है तो जमा हुए आवेदन पत्र दूसरे केंद्र पर भेजने पड़ेंगे।

28 June 2012

Latest RTET 2012 News : जयपुर : एक माह बाद ही जमा हो पाएंगे आर टेट के आवेदन पत्र


Latest RTET 2012 News : सीकर : टेट में इस बार नहीं चलेगा पुराना फ़ॉर्मूला, बोर्ड ने किए महत्वपूर्ण बदलाव

सीकर.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार टेट के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। यह सबकुछ ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती के कड़वे अनुभव को देखते हुए किया गया है। दो स्तरों पर आयोजित होने वाली इस पात्रता परीक्षा में अब दोनों लेवल के लिए न्यूनतम तीन साल के शिक्षक प्रशिक्षण की पात्रता होने वाले अभ्यर्थियों को ही शामिल किया जा रहा है। परीक्षा आठ सितंबर को होने जा रही है। परीक्षा प्रथम और द्वितीय दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम स्तर कक्षा एक से पांच और दूसरा स्तर कक्षा छह से आठ तक के लिए आयोजित किया जाएगा। पिछले साल बोर्ड की ओर से आयोजित की गई इस परीक्षा में बीएड योग्यताधारियों को लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय की परीक्षा के लिए पात्र माना गया था। इतना ही नहीं बोर्ड की ओर से इन्हें शिक्षक पात्रता के प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए थे।

13 June 2012

Latest RTET 2012 News : अजमेर : आरटेट के ऑनलाइन आवेदन पत्र कल से

अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 9 सितंबर को ली जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2012(आरटेट) के लिए ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो रही है। 9 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। 

बोर्ड की ओर से गुरुवार से वेबसाइट की सभी लाइनें खोल दी जाएंगी। इसके लिए बोर्ड के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आरटेट समन्वयक व बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। परीक्षा शुल्क बैंक चालान के माध्यम से 14 जून से 9 जुलाई तक शाम 5 बजे तक जमा कराया जा सकेगा। 

12 June 2012

Latest RTET 2012 News : RTET 2012 : प्राइमरी टीचर्स पात्रता के लिए बीएड धारियों को मौका नहीं



अजमेर.आरटेट 2012  में पहले स्तर अर्थात कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षक पात्रता के लिए बीएडधारी प्रविष्ट नहीं हो सकेंगे। बोर्ड कार्यक्रम के मुताबिक कक्षा 1 से 5 तक (स्तर-प्रथम) के शिक्षक पात्रता के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इनके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण हो, वे पात्र होंगे। 

बोर्ड ने यह भी कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र स्नातक (बीएलएड) का 4 वर्षीय कोर्स किया है, वे भी इसके लिए पात्र होंगे। इन कक्षाओं के शिक्षक पात्रता के लिए बोर्ड ने कहीं भी बीएडधारियों से आवेदन नहीं मांगे हैं। बोर्ड ने पिछले साल बीएडधारियों को भी आवेदन मांगे थे, लेकिन इसमें ब्रिज कोर्स की शर्त रखी थी। इस बार ऐसा नहीं किया गया है। कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पात्रता के लिए बीएडधारियों से मांगे आवेदन बोर्ड ने कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पात्रता के लिए गत वर्ष वाली ही योग्यताएं तय की हैं। 

Latest RTET 2012 News : अजमेर : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2012 : ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 14 जून से 09 जुलाई 2012 (अपराह्न 02.00 बजे तक)

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि
14 जून से 09 जुलाई 2012 (अपराह्न 02.00 बजे तक)

बैंक चालान जमा कराने की तिथि
14 जून से 09 जुलाई 2012 (अपराह्न 05.00 बजे तक) 

परीक्षा तिथि : 09 सितम्बर, 2012

Rajasthan Teacher Eligibility Test 2012 (RTET 2012) will be conducted by Board of School Education, Rajasthan as a nodal agency ordered by Govt. of Rajasthan. Board of School Education, Rajasthan has published an advertisement regarding RTET 2012 on its official website http://www.rtetbser.com and http://www.rtetbser.org. Rajasthan Teacher Eligibility Test 2012 (RTET 2012) will be conduct as per following schedule.

ShareThis