Showing posts with label PGT. Show all posts
Showing posts with label PGT. Show all posts

03 July 2012

Latest TGT/PGT News : इलाहाबाद : टीजीटी-पीजीटी की चयन प्रक्रिया पर लगा विराम

इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष के काम काज पर रोक लगने के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों पदों के चयन पर विराम लग गया है। अध्यक्ष केकाम काज पर रोक के कारण चयन बोर्ड में प्रधानाचार्य पदों की चयन प्रक्रिया भी अटक गई है। इन पदों पर चयन की प्रक्रिया ठप होने से नए शैक्षिक सत्र में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी होगी और साइंस मैथ्स अंग्रेजी समेत कई विषयों की पढ़ाई प्रभावित होगी।


विवादों में अध्यक्ष 


चयन बोर्ड में अनियमितता का मामला पहली बार अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। टीजीटी-पीजीटी में घोटाले का पर्दाफाश होने पर तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने जांच बैठा दी थी। जांच में फर्जी नियुक्ति के मामले पकड़े गए। सचिव माध्यमिक शिक्षा ने दस साल की भर्तियों पर जांच बैठा दी। जांच के कारण दो हजार चयनित शिक्षकों को ज्वाइनिंग नहीं मिली। इससे भी बड़ा विवाद टीजीटी-पीजीटी में अध्यक्ष और एक सदस्य के रिश्तेदारों के चयन पर हुआ। विवाद से दोनों का चयन निरस्त कर दिया गया और अध्यक्ष डॉ.आरपी वर्मा के खिलाफ जांच बैठा दी गई। दो दिन पहले शासन ने अध्यक्ष का कामकाज पर ही रोक लगा दी जिससे सारी भर्तियां प्रभावित हो गई हैं।

24 February 2012

Latest TGT/PGT News : इलाहाबाद : आसान नहीं होगी शिक्षक भर्ती की राह

इलाहाबाद :लाहाबाद विवि में शिक्षकों के लगभग पांच सौ पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है। हालांकि अभी यह प्रक्रिया की शुरुआत है लेकिन अभी से बहुत से शिक्षकों ने इसके विरोध में स्वर उठाने शुरू कर दिए हैं। 

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को समाचार पत्रों में इविवि के रिक्त पड़े 504 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इन पदों में योजनागत और गैर योजनागत पद शामिल हैं।

Latest News : Download our new Android App



Download our new Android App

Check out our new Android App Latest News and Reviews. 

23 February 2012

Latest RTET News : जयपुर : शुरू होगी राजस्थान में शिक्षक भर्ती

आवेदन प्रकियाऑनलाइन, जिला परिषद करेगी भर्ती |

जयपुर : आखिर सरकार ने शिक्षकोंकी बहु प्रतीक्षित भर्ती के आदेश जारी कर ही दिए | पंचायत राज विभाग ने तृतीय श्रेणी के तहत ३९ हजार ५४४ शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है | भर्ती प्रकिया दो मार्च से प्रारंम्भ होगी |

22 February 2012

Latest UPTET News : कानपुर : फेल से पास किए गए चार अभ्यर्थी

कानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से जुड़े घोटाले में पुलिस के हाथ अहम दस्तावेज लगे हैं। इनमें एक ऐसी सूची मिली है, जिसमें फेल से पास हुए चार अभ्यर्थियों का जिक्र है। इसकी पड़ताल की जा रही है। इससे माध्यमिक शिक्षा विभाग और टीईटी से जुड़े कई और लोगों पर जल्द ही गाज गिरना तय माना जा रहा है।

Latest BTC News : बरेली : अब ग्रेजुएट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनेंगे शिक्षक

बरेली : बेसिक शिक्षा विभाग के मृतक आश्रित ग्रेजुएट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लंबी लड़ाई और धैर्य के बाद सुखद नतीजा मिल गया। ऐसे सभी कर्मचारियों को जल्द बेसिक शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। इस संबंध में शासन की अक्टूबर में ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन देरी से मिले पत्र की वजह से कर्मचारी आचार संहिता के खौफ में रहे।

Latest UPTET News : कानपुर : शिक्षा घोटाला: पैसा फेंको, टीचर बनो

कानपुर : माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाइस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षा के अतिसंवेदनशील होने के बावजूद उस पर कभी 'घोटाले' का दाग नहीं लगा, जबकि इसी परिषद द्वारा पहली बार कराई गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का परिणाम तमाम संदेहों के घेरे में है. 

आरोप है कि पैसे लेकर अयोग्य लोगों को पास किया गया. उत्तर प्रदेश में सामने आ रहे इस नए घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक संजय मोहन समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 96.94 लाख रु. भी बरामद हुए हैं. संजय मोहन की गिरफ्तारी 7 फरवरी को उनके लखनऊ स्थित निवास से की गई है. 

Latest TGT/PGT News : इलाहाबाद : टीजीटी लिखित परीक्षा में फेल, इंटरव्यू में पास - माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नतीजों में फर्जीवाड़ा

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नतीजों में फर्जीवाड़ा
 
इलाहाबाद। टीईटी घोटाले की आंच अभी धीमी नहीं पड़ी और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के चयन परिणाम में फर्जीवाड़ा सामने आ गया। तीन दिन पहले जारी टीजीटी सामाजिक विज्ञान के परिणाम में कई ऐसे अभ्यर्थियों को चयनित घोषित कर दिया गया है जो लिखित परीक्षा में फेल हैं। फेल होने के बाद न सिर्फ उन्हें इंटरव्यू में शामिल दिखाया गया बल्कि सफल अभ्यर्थियों की सूची में उनके रोलनंबर, नाम अंकित हैं। लिखित परीक्षा में फेल होने के बाद इंटरव्यू में चयनित होने वालों में एक सदस्य का बेटा भी है। परिणाम जारी होने के बाद दूसरे दिन ही अभ्यर्थियों ने आपत्ति की लेकिन अधिकारियों ने उसे अनसुना कर दिया।

19 February 2012

Latest UPTET News : इलाहाबाद :किसके जिम्मे है 63 लाख परीक्षार्थियों का कॅरियर


मंत्री बर्खास्त, निदेशक गिरफ्तार, सचिव ‘गायब’
पेपर के बारे में किसी को जानकारी नहीं, 
किसके साथ समीक्षा बैठक करेंगे कार्यवाहक निदेशक 
इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा में शामिल होने जा रहे 63 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। ठीक एक महीने बाद 16 मार्च से परीक्षाएं होनी हैं लेकिन लगभग सारे काम ठप पड़े हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन जिस दिन गिरफ्तार हुए, उसी दिन से सचिव प्रभा त्रिपाठी भी ‘गायब’ हैं।

Latest UPTET News : गोरखपुर : टीईटी : 50 फीसदी ने ली मार्कशीट

गोरखपुर : अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की मार्कशीट का शुक्रवार को वितरण शुरू हुआ। महानगर के पांच स्कूलों में बने केंद्रों से उत्तीर्ण तकरीबन 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने मार्कशीट ली। शनिवार को भी वितरण होगा। जुबिली इंटर कालेज मेें सबसे ज्यादा अभ्यर्थी मार्कशीट लेने पहुंचे तो एमजी इंटर कालेज में मार्कशीट वितरण में छात्रों को भी लगा दिया गया।गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिलों के अभ्यर्थी सुबह से ही निर्धारित केंद्रों पर मार्कशीट के लिए इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। जुबिली इंटर कालेज में आठ काउंटरों से मार्कशीट का वितरण हुआ

Latest UPTET News : कानपुर : पुलिस रिमांड - पूर्व निदेशक ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी

रिमांड पर संजय मोहन को लखनऊ लाया गया -
पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक से पूछताछ -
रमाबाई नगर : टीईटी में चयन कराने में अभ्यर्थियों से धन वसूली के मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक संजय मोहन को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। एसपी ने उनसे पूछताछ के बाद मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात कही है। अभ्यर्थियों से धन वसूली के मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने कोर्ट से वारंट लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक संजय मोहन को सात फरवरी को लखनऊ में उनके आवास से गिरफ्तार किया था। पुलिस को उनके पास 4,86,900 रुपये, 165 परीक्षार्थियों की सूची व एफआईआर की फोटो कापी मिली थी। 

Latest UPMSSCB News : इलाहाबाद : जांच में 60 फर्जी शिक्षक पकड़े गए

इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों के पैनल सत्यापन में 60 फर्जी शिक्षकों को पकड़ा है। इसमें से 30 शिक्षक फर्जी तरीके से समायोजन की ताक में थे, जबकि बाकी 30 शिक्षक बिना परीक्षा, साक्षात्कार के फर्जी तरीके से नियुक्ति के प्रयास में थे। फिलहाल 40 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ डीआइओएस द्वारा एफआइआर दर्ज करवाई जा चुकी है, बाकी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। अभी भी कई जनपदों के पैनल सत्यापन बाकी हैं, जिसमें कुछ और फर्जी शिक्षकों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

Latest TGT/PGT News : इलाहाबाद : टीजीटी-पीजीटी में 1683 सफल

इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार को प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के तीन व प्रवक्ता (पीजीटी) के 14 विषयों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। टीजीटी व पीजीटी में कुल 1683 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को डिस्प्ले बोर्ड पर चस्पा कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट यूपीएसईएस एसबी.ओआरजी पर भी देख सकते हैं। 

17 February 2012

Latest UPTET News : मेरठ : टीईटी निरस्त हुआ, तो नहीं मिलेंगे वोट

मेरठ : टीईटी अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को जीआईसी से लेकर बेसिक कार्यालय तक शांति मार्च निकाला। बीएसए का घेराव करके ज्ञापन भी सौंपा। 

जीआईसी में यूपी टीईटी बेरोजगार संघ के बैनर तले दूर-दराज से आए सैकड़ों अभ्यर्थी पहुंचे।

Latest UPMSSCB News : कानपुर : माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक रिमांड पर

कानपुर : टीईटी में कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए गये माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. के पूर्व निदेशक संजय मोहन को पूछताछ व रुपयों की बरामदगी के लिए अकबरपुर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनकी जमानत प्रार्थना पत्र भी अदालत में दाखिल किया गया, जिस पर 18 फरवरी को सुनवाई होगी।

16 February 2012

Latest UPTET News : मुरादाबाद : संस्थानों के नाम से रातों रात बन जातीं डिग्रियां फर्जी डिग्रियों पर नौकरी लेने के पहले भी हुए मामले, कई गिरोह पकड़े गए, नहीं लगा अंकुश

मुरादाबाद में भी होगी जांच
कैसे आए पकड़ में
बीटीसी भी पास कर लिया
बर्खास्त शिक्षकों से वेतन की होगी रिकवरी

मुरादाबाद : फर्जी डिग्रियों पर नौकरी हथियाने के मामले पहले भी हुए हैं। नामचीन शैक्षिक संस्थानों के नाम से कागजात तैयार करने वाले गिरोह पकड़कर सलाखों के पीछे कैद किए गए। मगर, जालसाजी करने वाले गैंगों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके बावजूद उच्च शैक्षिक संस्थानों के नाम से रातों रात फर्जी डिग्रियां तैयार हो रही हैं।

Latest UPTET News : लखनऊ : अभी कई और अफसरों को लगेगा टीईटी का डंक

लखनऊ : प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में हुई धांधली का डंक अभी और कई अफसरों पर लगेगा। इस मामले में तीन विभागीय अधिकारी निशाने पर हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिन अधिकारियों पर नजर है, वह पिछले कई दिनों से आफिस नहीं आ रहे हैं। पुलिस इनकी हरकतों पर पल-पल नजर रखे हुए है। बताया जाता है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद टीईटी में धांधली के कुछ महत्वपूर्ण राज खुल सकते हैं

15 February 2012

Latest UPTET News : एटा : परीक्षा निरस्त होने पर टीईटी अभ्यर्थी करेंगे आंदोलन

एटा : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के रिजल्ट में हुए करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद परीक्षा के निरस्त होने की सम्भावनाएं प्रबल हो गई हैं। परीक्षा निरस्त होने की संभावनाओं को देखते हुए टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भी आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने विगत दिवस शहर की फर्रूखाबाद धर्मशाला में बैठक कर इसकी रूपरेखा भी तैयार की। 
 

14 February 2012

Latest UPTET News : मिर्जापुर : टीईटी में हुए घोटाले की जांच की जाए तो बसपा प्रत्याशी की भी पोल खुल जाएगी

मिर्जापुर : घंटाघर मैदान में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मायावती दलित की नहीं दौलत की बेटी हैं। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में सपा व भाजपा पर भी कई तीर चलाए तथा कहा कि भाजपा आउट हो गई और बसपा की हो गई छुट्टी। सभा को भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भी संबोधित किया।

Latest UPTET News : लखनऊ : टीईटी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग - शिक्षा के बहाने सिब्बल ने सरकार को घेरा

लखनऊ : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) घोटाले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि इस मामले में सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं इसलिए बड़ा सवाल यह है कि सीबीआई जांच के लिए अनुमति कौन देगा? सलमान खुर्शीद और चुनाव आयोग के बीच विवाद पर सिब्बल ने कहा कि उन्हें जो कहना था, पहले ही कह चुके हैं। अब यह प्रकरण समाप्त हो गया है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सिब्बल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। शिक्षा व्यवसाय बन गया है।

ShareThis