Showing posts with label DHOLPUR. Show all posts
Showing posts with label DHOLPUR. Show all posts

30 August 2012

Latest THIRD GRADE News : सीकर : .ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

सीकर.ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल की श्रेणी वाइज कटऑफ बुधवार देर शाम जारी कर दी गई। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान को छोड़कर हिंदी व अंग्रेजी विषय में महिलाओं की कट ऑफ ज्यादा रही है। यानी महिलाओं के बीच मुकाबला कुछ ज्यादा कड़ा है। बाकी विषयों में पुरुषों के साथ लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। जिला परिषद ने कट ऑफ जारी करते हुए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया है। 

इस बीच बड़ा सवाल यही रह गया है कि सलेक्शन किसका होगा। प्रदेश के सभी जिलों में सबसे देरी से सीकर जिले की श्रेणी वाइज कटऑफ जारी हुई। दिनभर अभ्यर्थियों को चक्कर कटवाए जाते रहे। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान की बजाए भाषा विषयों की कटऑफ ज्यादा रही है। सामान्य में ऑवर ऑल मेरिट देखें तो 122 से नीचे नहीं रही है।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Latest THIRD GRADE News : ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती: निर्धारित तिथि को न आने वाले चयन प्रक्रिया से बाहर होंगे

जोधपुर.तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी यदि इस बार निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेजों की जांच कराने नहीं पहुंचे तो उन्हें न तो नोटिस मिलेगा, न ही दूसरा मौका। ऐसे अभ्यर्थी अपने आप ही चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। 

पंचायतराज विभाग ने सभी जिला परिषदों के सीईओ को निर्देश दिए हैं। जिस दिन जिस विषय के अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों की जांच निर्धारित है, यह कार्य उसी दिन अनिवार्य रूप से किया जाए। उल्लेखनीय है कि विभाग ने पूर्व में प्रथम लेवल के ऐसे अभ्यर्थियों को, जो निर्धारित तिथि के दिन मूल दस्तावेज की जांच के लिए नहीं आए थे, नोटिस भेजकर सात दिन में उपस्थित होने का मौका दिया था। 

Latest SECOND GRADE News : ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती : RPSC को निर्देश, 'जवाब सही हों तो नियुक्ति दें'

अजमेर/जयपुर.हाईकोर्ट ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2008 में गणित विषय की परीक्षा में दो सही प्रश्नों के उत्तरों को गलत माने जाने के मामले में आरपीएससी को निर्देश दिया कि यदि जवाब सही हों तो प्रार्थियों को उचित अंक दिए जाएं और यदि प्रार्थी अंतिम मेरिट में आएं तो उन्हें नियुक्ति दी जाए। 

यह नियुक्ति उस तिथि से होगी जब उनसे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को दी थी। न्यायाधीश एम.एन.भंडारी ने यह आदेश मनीष शर्मा व अन्य की याचिका पर दिया। अधिवक्ता विज्ञान शाह ने बताया कि प्रार्थियों के दो सही उत्तरों को आरपीएससी ने गलत करार दिया था। 

28 August 2012

Latest THIRD GRADE News : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: 3 व 4 को दस्तावेजों की जांच, उलझन के बीच अटका सिलेक्शन

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती द्वितीय लेवल परीक्षा परिणाम की कटऑफ मार्क्‍स 29 अगस्त को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। कुछ जिलों के कटऑफ मार्क्‍स 28 अगस्त को ही अपलोड कर दिए गए है वे जिले है : जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनू और उदयपुर | जिलों की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

जिला परिषद सीईओ ने डीईईओ प्रारंभिक को ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित पत्रावली सुपुर्द कर दी है। जिप सीईओ ने आदेश जारी कर डीईईओ प्रारंभिक के नेतृत्व में शिक्षक भर्ती प्रकोष्ठ भी गठित कर दिया है। जो परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आगे की गतिविधियां संपादित करेगा। 

24 August 2012

Latest THIRD GRADE News : राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा लेवल द्वितीय का परिणाम घोषित

Rajpanchayat.gov.in Panchayati Raj Department of Rajasthan has been published Rajasthan Third grade level two (2) exam result. To see the result, click below link.

राजस्थान ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा लेवल द्वितीय का परिणाम घोषित

17 July 2012

Latest DHOLPUR News : धौलपुर : राजस्थान के जिस स्कूल में पढ़े अखिलेश यादव, वहां पहुंच बीते पलों में खोए!


धौलपुर.उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलती है और स्कूल इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थी जीवन में मिलने वाला रगड़ा अर्थात पनिशमेंट जीवन में निखार लाता है। इसलिए उसका विद्यार्थी और उसके अभिभावकों को बुरा नहीं मानना चाहिए।

यह बात उन्होंने यहां राष्ट्रीय मिल्रिटी स्कूल के गोल्डन जुबली समारोह में कहीं। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के स्टूडेंट रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सोमवार को मिल्रिटी स्कूल के 50 वर्ष पूरा होने पर गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया गया।

16 July 2012

Latest ARTICLE : तीर्थों का भांजा धौलपुर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मचकुण्ड

तीर्थों का भांजा धौलपुर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मचकुण्ड

धार्मिक स्थल मचकुण्ड अत्यंत ही सुन्दर व रमणीक धार्मिक स्थल है जो प्रकृति की गोद में राजस्थान के धौलपुर नगर के निकट स्थित है। यहां एक पर्वत है जिसे गन्धमादन पर्वत कहा जाता है। इसी पर्वत पर मुचुकुन्द नाम की एक गुफा है। इस गुफा के बाहर एक बड़ा कुण्ड है जो मचकुण्ड के नाम से प्रसिद्ध है। इस विशाल एवं गहरे जलकुण्ड के चारों ओर अनेक छोटे-छोटे मंदिर तथा पूजागृह पाल राजाओं के काल (775 ई. से 915 ई. तक) के बने हुए है। यहां प्रतिवर्ष ऋषि पंचमी तथा भादों की देवछट को बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मचकुण्ड को सभी तीर्थों का भान्जा कहा जाता है। मचकुण्ड का उद्गम सूर्यवंशीय 24 वें "राजा मुचुकुन्द" द्वारा बताया जाता है। यहां ऐसी धारणा है कि इस कुण्ड में नहाने से पवित्र हो जाते हैं। यह भी माना जाता है कि मस्‍सों की बीमारी से त्रस्‍त व अन्य चर्म रोगों से परेशान लोग इस कुण्‍ड में स्‍नान करें तो वे इनसे छुटकारा पा जाते हैं।

29 June 2012

Latest THIRD GRADE News : धौलपुर : तृतीय श्रेणी (प्राथमिक विद्यालय) अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2012 स्तर प्रथम श्रेणी वार संशोधित प्रोविजनल कट ऑफ मार्क्स

संशोधित 28.06.2012 : - दिनांक 02.06.2012  को प्रथम स्तर कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित तृतीय श्रेणी (प्राथमिक विद्यालय) अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा  2012  का परीक्षा परिणाम एवं विज्ञापित पदों के दुगुने अभ्यर्थीयों के दस्तावेज सत्यापन हेतु प्राप्तांकों की श्रेणी वार संशोधित प्रोविजनल कट ऑफ मार्क्स :-

28 June 2012

Latest THIRD GRADE News : धौलपुर : तृतीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा 2012 में लेवल प्रथम में धौलपुर जिले में टॉपर


Latest THIRD GRADE News : धौलपुर : लेवल प्रथम : श्रेणीवार प्रोविजनल कट ऑफ मार्क्स

दिनांक 02.06.2012  को प्रथम स्तर कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित तृतीय श्रेणी (प्राथमिक विद्यालय) अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा  2012  का परीक्षा परिणाम एवं विज्ञापित पदों के दुगुने अभ्यर्थीयों के दस्तावेज सत्यापन हेतु प्राप्तांकों की श्रेणी वार प्रोविजनल कट ऑफ मार्क्स :-

ShareThis