Showing posts with label RBSE. Show all posts
Showing posts with label RBSE. Show all posts

03 August 2012

Latest RAJASTHAN News : प्रतियोगी परीक्षाओं में अब अंतिम स्टेज पर ही लिए जाएंगे प्रमाण पत्र


जयपुर.राज्य सरकार के विभागों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अब चयन की अंतिम स्टेज पर ही जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र लगाने होंगे। नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ अब खुद का अटेस्टेड या राजपत्रित अफसर से प्रमाणित शपथ पत्र ही काफी होगा। राज्य सरकार ने प्रमाण पत्रों के सरलीकरण को लेकर राजस्व बोर्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों का मान लिया है।

अब सभी तरह के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रदेश भर में एक ही फॉर्मेट तय किया गया है। समिति की सिफारिशों को मानने के बाद सरकार ने नए प्रावधान तत्काल लागू कर दिए हैं। राजस्व विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

10 July 2012

Latest RTET 2012 News : अजमेर : RTET 2012 में गत वर्ष से 1 लाख कम अभ्यर्थी बैठेंगे


अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नई कवायद के बाद इस बार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 में करीब 1 लाख अभ्यर्थी कम बैठेंगे। सोमवार शाम तक प्रदेश के करीब 5 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे।

आरटेट के ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि होने के कारण विभिन्न जिलों में ऑन लाइन आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक रही।

बोर्ड की ओर से दोपहर 2 बजे ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया। इसके बाद आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई और बड़ौदा ग्रामीण राजस्थान बैंक की शाखाओं पर चालान जमा कराने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ शाम तक रही।

09 July 2012

Latest RTET News : RTET : आर टैट परीक्षा में कम नंबर देने पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को नोटिस


जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आर-टैट) 2011 में द्वितीय स्तर के पेपर में एक केंडिडेट द्वारा 150 प्रश्नों में से 60 प्रश्न सही किए जाने के बावजूद मात्र 47 नंबर दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई में सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, समन्वयक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2011 को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब तलब किया है।

28 June 2012

Latest RTET 2012 News : जयपुर : एक माह बाद ही जमा हो पाएंगे आर टेट के आवेदन पत्र


Latest RTET 2012 News : सीकर : टेट में इस बार नहीं चलेगा पुराना फ़ॉर्मूला, बोर्ड ने किए महत्वपूर्ण बदलाव

सीकर.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार टेट के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। यह सबकुछ ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती के कड़वे अनुभव को देखते हुए किया गया है। दो स्तरों पर आयोजित होने वाली इस पात्रता परीक्षा में अब दोनों लेवल के लिए न्यूनतम तीन साल के शिक्षक प्रशिक्षण की पात्रता होने वाले अभ्यर्थियों को ही शामिल किया जा रहा है। परीक्षा आठ सितंबर को होने जा रही है। परीक्षा प्रथम और द्वितीय दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम स्तर कक्षा एक से पांच और दूसरा स्तर कक्षा छह से आठ तक के लिए आयोजित किया जाएगा। पिछले साल बोर्ड की ओर से आयोजित की गई इस परीक्षा में बीएड योग्यताधारियों को लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय की परीक्षा के लिए पात्र माना गया था। इतना ही नहीं बोर्ड की ओर से इन्हें शिक्षक पात्रता के प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए थे।

05 June 2012

Latest RTET News : अजमेर : बोर्ड ने जारी किया आरटेट का सिलेबस

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2012 (आरटेट 2012) की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड ने शनिवार को आरटेट 2012 का सिलेबस वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड को आरटेट के लिए राज्य सरकार की हरी झंडी का इंतजार है।

राज्य सरकार ने बोर्ड को आरटेट की स्थायी नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। बोर्ड की ओर से आरटेट 2012 का आयोजन करना प्रस्तावित है। इस परीक्षा का पाठ्यक्रम सत्र 2011-12 में राज्य सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के लिए निर्धारित सिलेबस के आधार पर तैयार किया गया है।

24 February 2012

Latest RBSE News : जयपुर : बोर्ड परीक्षा पर भारी पड़ रहा है जनगणना का काम


15 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, संचालन के लिए नहीं मिल रहे शिक्षक

जयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं पर जनगणना का काम भारी पड़ रहा है। जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के आधे शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के काम में लगी हुई है। इससे बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षक नहीं मिल रहे।

ShareThis