Showing posts with label MPTET. Show all posts
Showing posts with label MPTET. Show all posts

09 July 2012

Latest TEACHER News : खाली पड़े हैं शिक्षकों के 6.87 लाख पद


नई दिल्ली । सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत पिछले 10 साल में शिक्षकों के स्वीकृत पदों में अभी तक छह लाख 87 हजार पद नहीं भरे जा सके हैं। 

मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी ने अब्दुल रहमान, सुशीला सरोज, पिनाकी मिश्रा, डीबी चंद्र गौडा, उषा वर्मा, कामेश्वर बैठा, कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया और सीमा उपाध्याय के सवालों के जवाब में कहा कि सर्व शिक्षा अभियान में अतिरिक्त शिक्षकों को नियुक्त करने का प्रावधान है ताकि शिक्षा के अधिकार कानून में निर्धारित शिक्षक-छात्र अनुपात के मानदंडों को पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि 2001-02 से 2011-12 तक शिक्षकों के 19.14 लाख पद स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 31 दिसंबर, 2011 तक 12.26 लाख पद भरे जा सके हैं। इस तरह शिक्षकों के स्वीकृत पदों में अभी तक छह लाख 87 हजार पद नहीं भरे जा सके हैं। 

05 June 2012

Latest MPTET News : भोपाल : संविदा शाला शिक्षक वर्ग तीन के लिये आवेदन

भोपाल। भोपाल जिले की शिक्षा गारंटी शालाओं में कार्यरत गुरूजी और औपचारिक शिक्षा के अनुदेशक,पर्यवेक्षक जिन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय गुरूजी पात्रता परीक्षा वर्ष 2009 में अर्हता प्राप्त कर ली है वह संविदा शाला शिक्षक वर्ग तीन के लिये आवेदन कर सकते है।

जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि इक्कीस अप्रेल 1999 के पूर्व औपचारिक शिक्षा केन्द्रों के अनुदेशक,पर्यवेक्षक और 19 जुलाई 2005 के पूर्व शिक्षा गारंटी शाला में गुरूजी के पद पर कार्यरत ऐसे आवेदक जिन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित द्वितीय गुरूजी पात्रता परीक्षा वर्ष 2009 में अर्हता प्राप्त कर ली है

28 March 2012

Latest Supreme Court Judgement : Writ against Teacher Eligibility Test (TET) is Dismissed And Weightge of Experience is Quashed, Petition Dismissed

Supreme Court Judgement : Writ against Teacher Eligibility Test (TET) is Dismissed And Weightge of Experience is Quashed, Petition Dismissed

Teacher Eligibility Test is Compulsory as per advertised for employment, And Guest Teacher Experience weightage quashed ( A decision of Highcourt Punjab & Haryana Maintained )

Due to the FACT - Guest faculty experience is obtained in contractual service and weightage of experience give in corrigendum after 15 days of original advertisement and it looks -

Indirect methodology to make permanent Guest Teachers.
See case details and any better explanation welcom through comment and can be incorporate in blogpost.

19 March 2012

Latest CTET News : इंदौर : अब टीईटी पास ही सीबीएसई स्कूल में बनेंगे शिक्षक

इंदौर. सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन) स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अब टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) भी पास करना होगा। अभी तक बीएड होना जरूरी था। कक्षा पहली से आठवीं तक में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए यह नियम अनिवार्य रहेगा। यह निर्णय पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लिया है। सीबीएसई स्कूलों को इसका पत्र भी आ गया है।

16 February 2012

Latest MPTET News : 19 को संविदा शिक्षक वर्ग-2 की पात्रता परीक्षा, रविवार को दोपहर 2.00 से 4.45 बजे तक होगी परीक्षा

सागर : संविदा शिक्षक वर्ग-दो की पात्रता परीक्षा 19 फरवरी को सागर के २६ केंद्रों पर होगी। परीक्षा इस बार दोपहर दो बजे शुरू होगी। परीक्षा सभी केंद्रों पर एक साथ शुरू होगी। जिले के 11 हजार 700 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए केंद्रों में प्रेक्षक के अलावा पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे।

ShareThis