Showing posts with label RAJASTHAN. Show all posts
Showing posts with label RAJASTHAN. Show all posts

30 August 2012

Latest THIRD GRADE News : सीकर : .ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

सीकर.ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल की श्रेणी वाइज कटऑफ बुधवार देर शाम जारी कर दी गई। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान को छोड़कर हिंदी व अंग्रेजी विषय में महिलाओं की कट ऑफ ज्यादा रही है। यानी महिलाओं के बीच मुकाबला कुछ ज्यादा कड़ा है। बाकी विषयों में पुरुषों के साथ लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। जिला परिषद ने कट ऑफ जारी करते हुए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया है। 

इस बीच बड़ा सवाल यही रह गया है कि सलेक्शन किसका होगा। प्रदेश के सभी जिलों में सबसे देरी से सीकर जिले की श्रेणी वाइज कटऑफ जारी हुई। दिनभर अभ्यर्थियों को चक्कर कटवाए जाते रहे। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान की बजाए भाषा विषयों की कटऑफ ज्यादा रही है। सामान्य में ऑवर ऑल मेरिट देखें तो 122 से नीचे नहीं रही है।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Latest THIRD GRADE News : ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती: निर्धारित तिथि को न आने वाले चयन प्रक्रिया से बाहर होंगे

जोधपुर.तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी यदि इस बार निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेजों की जांच कराने नहीं पहुंचे तो उन्हें न तो नोटिस मिलेगा, न ही दूसरा मौका। ऐसे अभ्यर्थी अपने आप ही चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। 

पंचायतराज विभाग ने सभी जिला परिषदों के सीईओ को निर्देश दिए हैं। जिस दिन जिस विषय के अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों की जांच निर्धारित है, यह कार्य उसी दिन अनिवार्य रूप से किया जाए। उल्लेखनीय है कि विभाग ने पूर्व में प्रथम लेवल के ऐसे अभ्यर्थियों को, जो निर्धारित तिथि के दिन मूल दस्तावेज की जांच के लिए नहीं आए थे, नोटिस भेजकर सात दिन में उपस्थित होने का मौका दिया था। 

Latest SECOND GRADE News : ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती : RPSC को निर्देश, 'जवाब सही हों तो नियुक्ति दें'

अजमेर/जयपुर.हाईकोर्ट ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2008 में गणित विषय की परीक्षा में दो सही प्रश्नों के उत्तरों को गलत माने जाने के मामले में आरपीएससी को निर्देश दिया कि यदि जवाब सही हों तो प्रार्थियों को उचित अंक दिए जाएं और यदि प्रार्थी अंतिम मेरिट में आएं तो उन्हें नियुक्ति दी जाए। 

यह नियुक्ति उस तिथि से होगी जब उनसे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को दी थी। न्यायाधीश एम.एन.भंडारी ने यह आदेश मनीष शर्मा व अन्य की याचिका पर दिया। अधिवक्ता विज्ञान शाह ने बताया कि प्रार्थियों के दो सही उत्तरों को आरपीएससी ने गलत करार दिया था। 

28 August 2012

Latest THIRD GRADE News : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: 3 व 4 को दस्तावेजों की जांच, उलझन के बीच अटका सिलेक्शन

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती द्वितीय लेवल परीक्षा परिणाम की कटऑफ मार्क्‍स 29 अगस्त को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। कुछ जिलों के कटऑफ मार्क्‍स 28 अगस्त को ही अपलोड कर दिए गए है वे जिले है : जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनू और उदयपुर | जिलों की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

जिला परिषद सीईओ ने डीईईओ प्रारंभिक को ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित पत्रावली सुपुर्द कर दी है। जिप सीईओ ने आदेश जारी कर डीईईओ प्रारंभिक के नेतृत्व में शिक्षक भर्ती प्रकोष्ठ भी गठित कर दिया है। जो परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आगे की गतिविधियां संपादित करेगा। 

Latest SECOND GRADE News : जयपुर : 9500 शिक्षक नियुक्तियां अटकी, निजी स्कूलों में भी नहीं रोजगार

जयपुर : शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित प्रदेश के करीब साढ़े नौ हजार अभ्यर्थी को द्वितीय श्रेणी शिक्षक पदों पर नियुक्तियां नहीं मिल पा रही हैं। आयोग ने मार्च में रिजल्ट घोषित कर दिया था, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में एक के बाद एक अड़चन पैदा कर नियुक्तियों में विलंब किया जा रहा है। इधर अभ्यार्थियों के सामने परेशानी इस बात की है कि चयनित होने के कारण बीच शिक्षा सत्र में नौकरी छोड़ने के डर से निजी शिक्षण संस्थान भी उन्हें अपने यहां रखने को तैयार नहीं। 

Latest THIRD GRADE News : उदयपुर : ग्रेड थर्ड के रिजल्ट में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों ने मांगी उत्तर पुस्तिकाओं की प्रति

Latest-THIRD-GRADE-News-rajasthan-third-grade-teacher-recruitment-level-second-2-manipulation-of-result-question-paper-answer-key-and-answer-sheet-sought-by-cadidates
उदयपुर.थर्ड ग्रेड सेकंड लेवल के परिणाम में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिला परिषद से उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रति की मांग की है। 

सोमवार को सभी अभ्यर्थियों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद के समक्ष पेश होकर आरटीआई के तहत प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट और प्रमाणित उत्तर पुस्तिका देने की मांग की। 

27 August 2012

Latest THIRD GRADE News : कोटा : ग्रेड थर्ड द्वितीय लेवल का शेष रिजल्ट कल

Latest-THIRD-GRADE-News-Kota-Rajasthan-third-grade-teacher-recruitment-level-second-2-Remaining-result-will-be-declared-tomorrow
कोटा.थर्ड ग्रेड सेकण्ड लेवल के शेष रहे वर्ग की कट ऑफ मंगलवार को जारी होगी। जिला परिषद की ओर से शनिवार को सामान्य वर्ग की कट ऑफ जारी होने के बाद रविवार को विभागीय अधिकारी सूची की तैयारियों में जुटे रहे। सीईओ पीसी पवन ने बताया कि मंगलवार को अन्य वर्गों की सूची जारी होगी। 

Latest THIRD GRADE News : जयपुर ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय : आज जारी हो सकती है चयनितों की सूची

जयपुर.जिला परिषद की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (सैकंड लेवल) परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट सोमवार शाम तक जारी होने की संभावना है। इसे लेकर जिला परिषद के अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके बाद शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों को लेकर दो दिन से कंफ्यूजन में चल रही स्थिति साफ हो जाएगी। गौरतलब है कि जिले में 400 पदों पर साढ़े छह हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 

25 August 2012

Latest THIRD GRADE News : कोटा : थर्ड ग्रेड सैकंड लेवल परिणाम जारी, 29 को कट ऑफ

Latest THIRD GRADE News : Kota : Rajasthan Third Grade teacher recruitment level second 2 result declared on 24 August 2012, cut off list will be issued on 29 august
कोटा. जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल (कक्षा 6 से 8) का परिणाम जारी कर दिया। सैकंड लेवल भर्ती परीक्षा का यह परिणाम दोपहर बाद विभाग की वेबसाइट पर जारी हो गया। करीब ढाई महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इससे राहत मिली है।

इस परीक्षा के लिए 2 जून को मुख्यालय पर 575 शिक्षकों के पदों के लिए तीन हजार 470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा नौ अलग-अलग विषयों के लिए हुई थी। विभाग ने अपनी वेबसाइट Rajpanchayat.gov.in पर रिजल्ट जारी किया है।

24 August 2012

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय : जिला परिषदों की ओर से घोषित किए जाएंगे परिणाम

जयपुर.जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की ओर से आयोजित ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा द्वितीय लेवल के परीक्षा परिणाम के सीलबंद लिफाफे को शुक्रवार को खोला जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने परीक्षा परिणाम के साथ ही आगामी कार्य योजना भी भेजी है। पंचायतीराज विभाग ने परीक्षा परिणाम का सीलबंद लिफाफा गुरुवार को जिला परिषद को सुपुर्द किया है। 

जानकारी के मुताबिक परीक्षा परिणाम के लिफाफे को जिला स्थापना समिति की चेयरमेन जिला प्रमुख रीटा सिंह, सदस्य सचिव जिप सीईओ कन्हैयालाल व कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर खोलेंगे।

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट ने हटाई नियुक्तियों पर से रोक

जयपुर.हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक (लेवल वन) के पदों की नियुक्ति पर लगी रोक गुरुवार को हटाते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे। अदालत ने कहा कि यदि प्रार्थी अभ्यर्थियों ने 27 नवंबर 2011 से पहले सीनियर सैकंडरी परीक्षा पास की है तथा उसमें सामान्य वर्ग के 45 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के 40 प्रतिशत अंक हैं और मेरिट में आएं तो उन्हें नियुक्ति दी जाए। 

न्यायाधीश एम.एन.भंडारी ने यह आदेश कृष्ण कुमार व अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए दिया। अधिवक्ता देवेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि हाईकोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 3 अगस्त 2012 के अंतरिम आदेश से नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। 

23 August 2012

Latest THIRD GRADE News : राजस्थान ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय : कल घोषित हो सकते हैं सैकंड लेवल के परिणाम

जयपुर.तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सैकंड लेवल भर्ती परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी किए जाने की संभावना है। सैकंड लेवल के नौ विषयों में वर्गवार परिणाम जिला परिषदों के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। 83 दिन बाद जारी होने वाले परिणाम की घोषणा के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 

22 August 2012

Latest RPSC News : जयपुर : गलती आरपीएससी की, अभ्यर्थियों से मांगा जा रहा है सबूत

जयपुर.आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की जारी हुई उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को आरपीएससी की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठाए। उन्होंने विभिन्न विषयों में पूछे गए प्रश्न एवं उत्तर को लेकर तथ्यात्मक खामियां गिनाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह हास्यास्पद है कि आरपीएससी उनसे उत्तर की गलतियां साबित करने के लिए सबूत एवं साक्ष्य मांग रहा है। 

जबकि आरपीएससी की लापरवाही के चलते गलत जवाब को सही माना जा रहा है, उसके लिए सबूत एवं साक्ष्य वो क्यों देंगे। 

Latest SECOND GRADE News : बीकानेर : शिक्षक भर्ती : पहुंचे साढ़े दस हजार फार्म, शीघ्र शुरू होंगीं नियुक्तियां

बीकानेर.राज्य में द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के साढ़े दस हजार फार्म राजस्थान लोक सेवा आयोग अब तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज चुका है। नियुक्तियों का काम शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को गाइड लाइन के आधार पर नियुक्तियां देने के मामले में विचार-विमर्श किया है। 

माध्यमिक शिक्षा विभाग में पांच विषयों में द्वितीय श्रेणी के 11 हजार 665 विषय अध्यापकों को नियुक्तियां दी जाएंगी। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी प्रत्येक विषय में 2373 अध्यापकों को नौकरी मिलनी है। आयोग ने हाल ही में कुछ और फार्म निदेशालय भेजे हैं। 

21 August 2012

Latest RPSC News : अजमेर : इम्तहान में फेल RPSC :जिन्होंने बनाए प्रश्नपत्र, उन्हें खुद नहीं पता सही जवाब!

अजमेर/जयपुर.जून में हुई आरएएस-प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद राजस्थान सेवा आयोग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल आयोग द्वारा जारी कुंजी में ढेरों गलतिया हैं या यूं कहें, आरपीएससी ने गलत जवाब को सही मान रखा है। इस बात से दो लाख से ज्यादा अभ्यर्थी असमंजस में हैं।

दरअसल, आयोग ने 17 व 18 अगस्त को आरएएस प्री परीक्षा के जनरल स्टडीज और 27 वैकल्पिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की आंसर-की जारी की थीं। अभ्यर्थियों व विषय के जानकारों के मुताबिक कई गलत उत्तर भी आरपीएससी ने अपनी आंसर-की में शामिल कर लिए हैं। 

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : चुनावी चक्कर में अटकी हैं 40 हजार परिवारों की खुशियां

जयपुर.राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की करीब 40 हजार नियुक्तियां सवा साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के चक्कर में अटकती जा रही हैं। सरकार की ओर से भर्ती नियमों में छोड़ी गई चूक को इस तरह दुरुस्त करवाया जा रहा है कि चुनाव तक नियुक्तियां मिल जाएं। तयशुदा कार्यक्रम के तहत ये नियुक्तियां जुलाई तक हो जानी चाहिए थीं। इस देरी का खामियाजा स्कूलों में लाखों बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अफसर-कर्मचारियों की मानें तो सरकार इन नियुक्तियों को कुछ और सरकाना चाहती है ताकि उसका असली फायदा उसे चुनाव में मिल सके। 

09 August 2012

Latest SECOND GRADE News : ग्रेड सेकण्ड शिक्षक भर्ती: 'अंग्रेजी में हिन्दी माध्यम का प्रश्न पत्र क्यों दिया'

जयपुर.विज्ञान विषय की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2011 में अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी को हिन्दी माध्यम का प्रश्न पत्र देने पर हाईकोर्ट ने आरपीएससी से स्पष्टीकरण मांगा है। अदालत ने आरपीएससी से पूछा है कि जब भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों को हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम का विकल्प दिया था तो उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी को हिन्दी माध्यम का प्रश्न पत्र क्यों दिया। 

08 August 2012

Latest THIRD GRADE News : जयपुर : राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती पर फिर प्रतिबंध

जयपुर। हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति देने पर फिर रोक लगा दी है, इस बार कोर्ट ने सीनियर सेकेण्डरी में 45 प्रतिशत से कम अंक वालों को नियुक्ति नहीं देने के मामले को लेकर यह कार्यवाही की है। न्यायाधीश मनीष भण्डारी ने रवि प्रकाश मीणा व अन्य की याचिकाओं पर यह अंतरिम आदेश देते हुए सुनवाई 13 अगस्त तक टाल दी। 

प्रार्थीपक्ष के वकील डी.के. भारद्वाज ने कोर्ट को बताया कि प्रार्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग से है और उसने 2004 में सीनियर सेकेण्डरी में 44त्न अंक हासिल किए। 2010 में बीएसटीसी कर आरटेट उत्तीर्ण कर ली।

07 August 2012

Latest CTET 2012 News : CTET November 2012 Notification Declared


CTET November 2012 Notification Declared.

1.  Candidates can apply for CTET-NOV 2012 ‘ON-LINE’ through CBSE website www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in w.e.f. 01.08.2012 to 31.08.2012

2.  For ‘ON-LINE’ SUBMISSION -  www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in


Latest THIRD GRADE News : जयपुर : राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति से रोक हटी

जयपुर। हाईकोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग में नियुक्ति देने पर रोक हटा ली है। साथ ही, कहा कि नियुक्ति कोर्ट के आदेश से प्रभावित रहेगी, जिसका नियुक्ति पत्र में उल्लेख भी किया जाए। न्यायाधीश मनीष भण्डारी ने पे्ररणा जोशी की याचिका पर सोमवार को यह अंतरिम आदेश दिया। 

ShareThis