Showing posts with label SHIKSHA MITRA. Show all posts
Showing posts with label SHIKSHA MITRA. Show all posts

31 December 2012

Latest UPTET 2012 RECRUITMENT News : पांच जनवरी 2013 तक जमा कर सकेंगे ई-चालान -22 जनवरी 2013 को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 28 जनवरी 2013 से होगी काउन्सिलिंग -अभ्यर्थियों की दिक्कतों को देखते हुए शासन ने बढ़ायी तारीख


पांच जनवरी 2013 तक जमा कर सकेंगे ई-चालान -22 जनवरी 2013 को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 28 जनवरी 2013 से होगी काउन्सिलिंग -अभ्यर्थियों की दिक्कतों को देखते हुए शासन ने बढ़ायी तारीख 

लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में अध्यापकों के 72,825 रिक्त पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख को शासन ने बढ़ाकर सात जनवरी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी पांच जनवरी तक ई-चालान जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की तारीख को सात दिन बढ़ाये जाने से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची अब 15 के बजाय 22 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। 

Latest UPTET 2012 RECRUITMENT News : टीईटी शिक्षकों के आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी तक बढ़ी

टीईटी शिक्षकों के आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी तक बढ़ी 

शिक्षा फर्रुखाबाद: बीते दो दिन से सर्वर में आ रही खामियों की बजह से टीईटी शिक्षक अभ्यर्थी अपने फार्म बेबसाइट पर अपलोड नहीं कर पा रहे थे। जिसके लिए साइबर कैफे पर अभ्यर्थियों की लाइनें लगीं हुईं थी। लेकिन रविवार व सोमवार को बेबसाइट सर्वर बिलकुल ठप हो जाने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने एनआईसी को बेबसाइट ठीक करने के निर्देश दिये। वहीं फार्म अपलोड़ करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी किये जाने के निर्देश दिये। 

प्रदेश में हो रही 72 हजार शिक्षकों की भर्ती में अभी न जाने अभ्यर्थियों को कितने पापड़ बेलने पड़ेंगे। अभी तक अभ्यर्थी फार्म पर ली जा रही प्रति जनपद 500 रुपये फीस के लिए लड़ते रहे। लेकिन 22 दिसम्बर को हाईकोर्ट की तिथि आगे बढ़ जाने के बाद अभ्यर्थियों को फीस कम होने का सपना टूट गया। फीस कम होने की आस टूटने के बाद अभ्यर्थियों की लम्बी लम्बी लाइनें एकाएक स्टेट बैंक शाखाओं में लग गयीं। 

Latest UPTET 2012 RECRUITMENT News : लखनऊ : शिक्षक भर्तीः सरवर ठप होने से आवेदकों में हाहाका

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का सोमवार की रात 12 बजे तक आखिरी मौका है। शिक्षा विभाग का सरवर बैठा हुआ है। फार्म भरने के लिए साइवर कैफे पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इक्का-दुक्का फार्म ही बड़ी मुश्किल से भरे जा रहे हैं। आवेदक काफी परेशान और हताश हैं। आवेदकों की मांग है कि आवेदन की तिथि 5 जनवरी तक बढा दी जाए।  

इसके बाद भी विभाग का दावा है कि प्रत्येक मिनट 300 फार्म भरे जा रहे हैं। अब तक 58 लाख आवेदक फार्म भर चुके हैं। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार का कहना है कि 63 लाख लोगों ने ई-चालान बनवाए हैं और 58 लाख फार्म भर चुके हैं। सरवर पर अचानक भार बढ़ने की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि फार्म ही नहीं भरे जा रहे हैं।

Latest UPTET 2012 RECRUITMENT News : लखनऊ : सर्वर को लगी 'ठंड', उम्मीदों पर तुषारापा


हजारों अभ्यर्थी नहीं भर सके शिक्षक भर्ती फार्म
सर्वर बैठने से निराश हुए अभ्यर्थी


लखनऊ -विक्रांत रविवार को आइटी चौराहा स्थित साइबर कैफे पर शिक्षक भर्ती फार्म भरने के लिए जुगत करते रहे, लेकिन फार्म नहीं भरा जा सका।

-हुसैनगंज स्थित साइबर कैफे में निर्भय व सुमेधा भी फार्म भरने में माथापच्ची करते रहे, लेकिन सर्वर दगा दे गया और उन्हें निराश होना पड़ा।

-गायत्री भी आइटी चौराहा स्थित साइबर कैफे में पूरा दिन फार्म भरने की जिद्दोजहद करती रहीं। सर्वर डाउन होने से वह फार्म न भर सकीं। वह 32 जिलों से आवेदन करना चाहती थीं, लेकिन 20 जगह से ही आवेदन कर सकी हैं।

08 December 2012

Latest UPTET RECRUITMENT 2012 News : परिषदीय प्राथमिक विघालयों में प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर बी0एड योग्‍यताधारी एवं टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों के नियुक्ति हेतु आनलाइन आवेदन की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विघालयों में प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर बी0एड योग्‍यताधारी एवं टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों के नियुक्ति हेतु आनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है |

जनपदवार रिक्तियों की संख्या देखने के लिए क्लिक करें |
1. अमेठी2.  अम्बॆडक‌र न‌ग‌र3.   अमरोहा4.  अलीगढ5.  आगरा
6. आजमगढ 7.  इटावा8.  इलाहाबाद9.  उन्नाव 10.  एट  
11.  औरय्या          12.  कन्नौज     13.  कुशीनगर   14.  कानपुर देहात   15. कानपुर नगर  
16.  कासगंज    17.  कौशाम्बी 18.  गाजियाबाद   19.  गाजीपुर   20.  गोंडा  
21.  गोरखपुर  22. गौतम बुद नगर     23. चन्दौली24.  चित्रकूट   25.  जालौन   
26.  जौनपुर  27.   झांसी    28. देवरिया 29.  प्रतापगढ30. पीलीभीत
31. फैज़ाबाद32. फतॆहपुर33.  फर्रूखाबाद34.  फिरोजाबाद  35. ब‌लरामपुर  
36. बदायूँ   37.  बरेली 38.  बुलन्दशहर 39.   बलिया      40. बस्ती
41. बह‌राइच42.  बागपत43.   बाँदा44.  बाराबंक45. बिजनौर
46. मऊ     47.  मुजफफरनगर 48.  मथुरा    49.   मैनपुरी   50. मेरठ  
51. मुरादाबाद 52. महाराज गंज53.  महॊबा54. मिर्ज़ापुर55.  रामपुर 
56. रायबरेली 57. लखनऊ 58.  लखीमपुर 59.  ललितपुर60. वाराणसी 
61. श्राव‌स्ती62. शाहजहाँपुर
    शामली 
63. 64.संत कबीर नगर 65. संत रविदास नगर
66. संभल67.  सुलतानपुर68.  सहारनपुर    69.  सिध्दार्थनगर70.  सीतापुर
71. सॊनभद्र72. हमीरपुर73. हरदोई 74.हाथरस75. हापुड़

डाउनलोड करने के लिये लिंक्स पर क्लिक करें |

31 July 2012

Latest UPTET News : लखनऊ : शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा विधि से 02 वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान कराकर बसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित विधालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय


शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा विधि से 02 वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान कराकर बसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित विधालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज यहाँ संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा विधि से 02 वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान कराकर बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया |

02 July 2012

Latest SHIKSHA MITRA News : लखनऊ : 1.24 लाख अप्रशिक्षित शिक्षा मित्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

लखनऊ (एसएनबी)। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने बताया कि प्रदेश में 1.72 लाख अप्रशिक्षत शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं। इसमें से 1.24 लाख स्नातक अर्हताधारी शिक्षामित्रों को दो चरणों में प्रशिक्षित कराए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। श्री चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में 65 हजार शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा,

24 February 2012

Latest TGT/PGT News : इलाहाबाद : आसान नहीं होगी शिक्षक भर्ती की राह

इलाहाबाद :लाहाबाद विवि में शिक्षकों के लगभग पांच सौ पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है। हालांकि अभी यह प्रक्रिया की शुरुआत है लेकिन अभी से बहुत से शिक्षकों ने इसके विरोध में स्वर उठाने शुरू कर दिए हैं। 

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को समाचार पत्रों में इविवि के रिक्त पड़े 504 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इन पदों में योजनागत और गैर योजनागत पद शामिल हैं।

Latest News : Download our new Android App



Download our new Android App

Check out our new Android App Latest News and Reviews. 

19 February 2012

Latest SHIKSHA MITRA News : इलाहाबाद : अधर में लटकी शिक्षामित्रों की परीक्षा

इलाहाबाद : चुनावी व्यस्तता के कारण शिक्षामित्रों की परीक्षा अधर में लटक गई है। स्थिति यह है कि जो परीक्षा जनवरी माह में होनी थी, अब तक उसका फार्म तक नहीं भराया जा सका है। परीक्षा कब से शुरू होगी, इसके बारे में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं चुनाव के कारण शिक्षामित्रों की ट्रेनिंग भी रोक दी गई है। इससे शिक्षामित्रों में असमंजस की स्थिति है, क्योंकि कुछ दिनों बाद बच्चों की परीक्षा का समय आ जाएगा फिर सब उसमें व्यस्त हो जाएंगे। इसको देखते हुए शिक्षामित्र ट्रेनिंग के बहिष्कार की योजना बना रहे हैं। बेसिक स्कूलों में कार्यरत स्नातक शिक्षामित्रों को नियमित करने के लिए शासन ने जुलाई माह में दो साल की ट्रेनिंग देने की योजना शुरू की। इसके लिए प्रदेश के एक लाख 24 हजार शिक्षामित्रों का चयन हुआ।

ShareThis