लखनऊ : प्रदेश
सरकार ने बुधवार को एक अहम फैसला करते हुए लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी
परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा 35 साल से
बढ़ाकर 40 साल कर दी है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से इसे मंजूरी दी गई है। इस
फैसले से हजारों छात्रों के लिए पीसीएस सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में
शामिल होने के अवसर बढ़ जाएंगे। पिछले दिनों प्रतियोगी छात्रों ने जनता
दरबार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस बाबत ज्ञापन दिया था। मुख्यमंत्री
ने उन्हें इस बारे में जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।
TATKALNEWS.BLOGSPOT.COM : LATEST / UPTATED NEWS & REVIEWS OF GOVERNMENT / SARKARI JOB, TEACHER JOB, UPTET, CTET, RTET, RPSC, SSC, UPSC, TET, UPPSC, THIRD GRADE, SECOND GRADE, LECTURER, EMPLOYMENT, ANSWER KEY, RAJASTHAN, UTTAR PRADESH, MADYA PRADESH, VYAPAM, CBSE, RBSE, UP BOARD, PUBLIC SECTOR UNDERTAKING & PRIVATE GOVT PARTNERSHIP
Showing posts with label UPPSC. Show all posts
Showing posts with label UPPSC. Show all posts
08 June 2012
23 March 2012
Latest UPPSC News : इलाहाबाद : ..तो क्या 27 मई को ही होगी पीसीएस परीक्षा !
इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में देशभर
से अभ्यर्थी भाग लेते हैं। ये अभ्यर्थी सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर
निर्भर रहते हैं। विडंबना यह है कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में आयोग
की वेबसाइट अपडेट नहीं है।
आयोग ने 14 जनवरी 2012 को जारी परीक्षा कैलेंडर को 19 मार्च को बदल दिया।
इसकी विज्ञप्ति भी अखबारों में प्रकाशित कराई गई, पर वेबसाइट पर वही पुराना
परीक्षा कैलेंडर दिख रहा है। नए परीक्षा कैलेंडर में न्यायिक सेवा परीक्षा
की तिथि को शामिल करने के अलावा कई अन्य परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम
में भी बदलाव किया गया।
21 March 2012
Latest UPTET News : इलाहाबाद : प्रवक्ता के 267 पदों पर भर्ती प्रकिया जल्द
इलाहाबाद : लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न
विषयों के प्रवक्ता के पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया के अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार प्रवक्ता के 267 पद हैं।
लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय महाविद्यालयों में 29 विषयों के प्रवक्ता के
पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से
शुरू हो जाएगी। आयोग सूत्रों के मुताबिक इस बार सबसे ज्यादा पद हिंदी व
वाणिज्य प्रवक्ता के हैं।
24 February 2012
Latest News : Download our new Android App
22 February 2012
Latest UPTET News : लखनऊ : फैजाबाद से जुड़ सकते हैं टीईटी धांधली के तार, पुलिस को संजय मोहन से रिमांड के दौरान मिली जानकारी
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) धांधली के तार फैजाबाद और देवीपाटन
मंडल से भी जुड़ सकते हैं। रमाबाई नगर की पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।
इन दोनों मंडलों का संयुक्त रूप से काम देख रहे एक अधिकारी से भी पूछताछ
हो सकती है। इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि माध्यमिक शिक्षा
परिषद को टीईटी कराने की जिम्मेदारी किसके दबाव में दी गई। इस मामले में
पुलिस शीघ्र ही कुछ और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
19 February 2012
Latest UPPSC News : इलाहाबाद : अब आरटीआइ से मिलेगी गलत प्रश्नों की जानकारी
इलाहाबाद : लोक
सेवा आयोग ने गलत प्रश्नों के एवज में अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले
अंकों के बंटवारे के फार्मूले को अब नियमावली में शामिल कर लिया है।
शुक्रवार को हुई आयोग की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। हालांकि पूर्व से ही लागू इस फार्मूले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आयोग के इस फैसले के बाद अभ्यर्थी अब सूचना के अधिकार के तहत गलत प्रश्नों की जानकारी ले सकेंगे।
10 February 2012
Latest UPPSC News : इलाहाबाद : कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को राज्यपाल का पत्र
इलाहाबाद : प्रतियोगी छात्र मोर्चा की ओर से उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग
में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन के संबंध
में प्रमुख सचिव को नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए गए
हैं।उल्लेखनीय है कि चार वर्ष पूर्व सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन निकाले गए थे। यह विज्ञापन 45वीं व 46वीं भर्ती के लिए था। इसमें पांच सौ रुपये का ड्राफ्ट भी लगवाया गया था। लगभग पचास हजार छात्रों ने इसमें फार्म भरा था। परीक्षाएं आज तक नहीं हो सकी हैं। छात्रों का आरोप है कि आयोग परीक्षा कराना नहीं चाहता,
01 February 2012
Latest UPPSC News : इलाहाबाद : ओवरएज अभ्यर्थी भी बन सकेंगे मुंसिफ मजिस्ट्रेट
इलाहाबाद : लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर
डिवीजन) मुंसिफ मजिस्ट्रेट-2012 के 76 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने
की अंतिम तिथि एक मार्च 2012 है। आयुसीमा 22 से 35 वर्ष रखी गई है।
खास बात यह है कि लंबे समय से न्यायिक परीक्षा की तैयारी कर रहे और
रिक्तयों के अभाव में ओवरएज हो चुके अभ्यर्थी भी यह परीक्षा दे सकेंगे।
आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी जो 2007, 2008,
2009, 2010 व 2011 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्र के लिहाज से
पात्र थे।

