Showing posts with label RPSC. Show all posts
Showing posts with label RPSC. Show all posts

30 August 2012

Latest THIRD GRADE News : सीकर : .ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

सीकर.ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल की श्रेणी वाइज कटऑफ बुधवार देर शाम जारी कर दी गई। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान को छोड़कर हिंदी व अंग्रेजी विषय में महिलाओं की कट ऑफ ज्यादा रही है। यानी महिलाओं के बीच मुकाबला कुछ ज्यादा कड़ा है। बाकी विषयों में पुरुषों के साथ लगभग बराबरी का मुकाबला रहा है। जिला परिषद ने कट ऑफ जारी करते हुए दोगुने अभ्यर्थियों को बुलाया है। 

इस बीच बड़ा सवाल यही रह गया है कि सलेक्शन किसका होगा। प्रदेश के सभी जिलों में सबसे देरी से सीकर जिले की श्रेणी वाइज कटऑफ जारी हुई। दिनभर अभ्यर्थियों को चक्कर कटवाए जाते रहे। विज्ञान-गणित व सामाजिक ज्ञान की बजाए भाषा विषयों की कटऑफ ज्यादा रही है। सामान्य में ऑवर ऑल मेरिट देखें तो 122 से नीचे नहीं रही है।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Latest THIRD GRADE News : ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती: निर्धारित तिथि को न आने वाले चयन प्रक्रिया से बाहर होंगे

जोधपुर.तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी यदि इस बार निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेजों की जांच कराने नहीं पहुंचे तो उन्हें न तो नोटिस मिलेगा, न ही दूसरा मौका। ऐसे अभ्यर्थी अपने आप ही चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। 

पंचायतराज विभाग ने सभी जिला परिषदों के सीईओ को निर्देश दिए हैं। जिस दिन जिस विषय के अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों की जांच निर्धारित है, यह कार्य उसी दिन अनिवार्य रूप से किया जाए। उल्लेखनीय है कि विभाग ने पूर्व में प्रथम लेवल के ऐसे अभ्यर्थियों को, जो निर्धारित तिथि के दिन मूल दस्तावेज की जांच के लिए नहीं आए थे, नोटिस भेजकर सात दिन में उपस्थित होने का मौका दिया था। 

Latest SECOND GRADE News : ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती : RPSC को निर्देश, 'जवाब सही हों तो नियुक्ति दें'

अजमेर/जयपुर.हाईकोर्ट ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2008 में गणित विषय की परीक्षा में दो सही प्रश्नों के उत्तरों को गलत माने जाने के मामले में आरपीएससी को निर्देश दिया कि यदि जवाब सही हों तो प्रार्थियों को उचित अंक दिए जाएं और यदि प्रार्थी अंतिम मेरिट में आएं तो उन्हें नियुक्ति दी जाए। 

यह नियुक्ति उस तिथि से होगी जब उनसे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को दी थी। न्यायाधीश एम.एन.भंडारी ने यह आदेश मनीष शर्मा व अन्य की याचिका पर दिया। अधिवक्ता विज्ञान शाह ने बताया कि प्रार्थियों के दो सही उत्तरों को आरपीएससी ने गलत करार दिया था। 

28 August 2012

Latest SECOND GRADE News : जयपुर : 9500 शिक्षक नियुक्तियां अटकी, निजी स्कूलों में भी नहीं रोजगार

जयपुर : शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित प्रदेश के करीब साढ़े नौ हजार अभ्यर्थी को द्वितीय श्रेणी शिक्षक पदों पर नियुक्तियां नहीं मिल पा रही हैं। आयोग ने मार्च में रिजल्ट घोषित कर दिया था, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में एक के बाद एक अड़चन पैदा कर नियुक्तियों में विलंब किया जा रहा है। इधर अभ्यार्थियों के सामने परेशानी इस बात की है कि चयनित होने के कारण बीच शिक्षा सत्र में नौकरी छोड़ने के डर से निजी शिक्षण संस्थान भी उन्हें अपने यहां रखने को तैयार नहीं। 

Latest THIRD GRADE News : उदयपुर : ग्रेड थर्ड के रिजल्ट में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों ने मांगी उत्तर पुस्तिकाओं की प्रति

Latest-THIRD-GRADE-News-rajasthan-third-grade-teacher-recruitment-level-second-2-manipulation-of-result-question-paper-answer-key-and-answer-sheet-sought-by-cadidates
उदयपुर.थर्ड ग्रेड सेकंड लेवल के परिणाम में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिला परिषद से उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रति की मांग की है। 

सोमवार को सभी अभ्यर्थियों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद के समक्ष पेश होकर आरटीआई के तहत प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट और प्रमाणित उत्तर पुस्तिका देने की मांग की। 

25 August 2012

Latest THIRD GRADE News : कोटा : थर्ड ग्रेड सैकंड लेवल परिणाम जारी, 29 को कट ऑफ

Latest THIRD GRADE News : Kota : Rajasthan Third Grade teacher recruitment level second 2 result declared on 24 August 2012, cut off list will be issued on 29 august
कोटा. जिला परिषद की ओर से शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती सैकंड लेवल (कक्षा 6 से 8) का परिणाम जारी कर दिया। सैकंड लेवल भर्ती परीक्षा का यह परिणाम दोपहर बाद विभाग की वेबसाइट पर जारी हो गया। करीब ढाई महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इससे राहत मिली है।

इस परीक्षा के लिए 2 जून को मुख्यालय पर 575 शिक्षकों के पदों के लिए तीन हजार 470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा नौ अलग-अलग विषयों के लिए हुई थी। विभाग ने अपनी वेबसाइट Rajpanchayat.gov.in पर रिजल्ट जारी किया है।

22 August 2012

Latest RPSC News : जयपुर : गलती आरपीएससी की, अभ्यर्थियों से मांगा जा रहा है सबूत

जयपुर.आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की जारी हुई उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को आरपीएससी की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठाए। उन्होंने विभिन्न विषयों में पूछे गए प्रश्न एवं उत्तर को लेकर तथ्यात्मक खामियां गिनाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह हास्यास्पद है कि आरपीएससी उनसे उत्तर की गलतियां साबित करने के लिए सबूत एवं साक्ष्य मांग रहा है। 

जबकि आरपीएससी की लापरवाही के चलते गलत जवाब को सही माना जा रहा है, उसके लिए सबूत एवं साक्ष्य वो क्यों देंगे। 

Latest SECOND GRADE News : बीकानेर : शिक्षक भर्ती : पहुंचे साढ़े दस हजार फार्म, शीघ्र शुरू होंगीं नियुक्तियां

बीकानेर.राज्य में द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के साढ़े दस हजार फार्म राजस्थान लोक सेवा आयोग अब तक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज चुका है। नियुक्तियों का काम शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को गाइड लाइन के आधार पर नियुक्तियां देने के मामले में विचार-विमर्श किया है। 

माध्यमिक शिक्षा विभाग में पांच विषयों में द्वितीय श्रेणी के 11 हजार 665 विषय अध्यापकों को नियुक्तियां दी जाएंगी। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी प्रत्येक विषय में 2373 अध्यापकों को नौकरी मिलनी है। आयोग ने हाल ही में कुछ और फार्म निदेशालय भेजे हैं। 

21 August 2012

Latest RPSC News : अजमेर : इम्तहान में फेल RPSC :जिन्होंने बनाए प्रश्नपत्र, उन्हें खुद नहीं पता सही जवाब!

अजमेर/जयपुर.जून में हुई आरएएस-प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद राजस्थान सेवा आयोग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल आयोग द्वारा जारी कुंजी में ढेरों गलतिया हैं या यूं कहें, आरपीएससी ने गलत जवाब को सही मान रखा है। इस बात से दो लाख से ज्यादा अभ्यर्थी असमंजस में हैं।

दरअसल, आयोग ने 17 व 18 अगस्त को आरएएस प्री परीक्षा के जनरल स्टडीज और 27 वैकल्पिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की आंसर-की जारी की थीं। अभ्यर्थियों व विषय के जानकारों के मुताबिक कई गलत उत्तर भी आरपीएससी ने अपनी आंसर-की में शामिल कर लिए हैं। 

03 August 2012

Latest RAJASTHAN News : प्रतियोगी परीक्षाओं में अब अंतिम स्टेज पर ही लिए जाएंगे प्रमाण पत्र


जयपुर.राज्य सरकार के विभागों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अब चयन की अंतिम स्टेज पर ही जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र लगाने होंगे। नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ अब खुद का अटेस्टेड या राजपत्रित अफसर से प्रमाणित शपथ पत्र ही काफी होगा। राज्य सरकार ने प्रमाण पत्रों के सरलीकरण को लेकर राजस्व बोर्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों का मान लिया है।

अब सभी तरह के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रदेश भर में एक ही फॉर्मेट तय किया गया है। समिति की सिफारिशों को मानने के बाद सरकार ने नए प्रावधान तत्काल लागू कर दिए हैं। राजस्व विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

10 July 2012

Latest RPSC News : अजमेर : SET: परीक्षा में बैठेंगे 84 हजार से अधिक अभ्यर्थी

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अगस्त को ली जाने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के लिए प्रदेश भर से 84 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस परीक्षा के लिए आयोग ने 8 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। 

आयोग सचिव डॉ. के के पाठक के मुताबिक परीक्षा के लिए 84 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हो चुके हैं। 2009 के बाद आयोग अब सेट परीक्षा आयोजित कर रहा है। 

03 July 2012

Latest RPSC News : अजमेर : ग्रेड सेकण्ड शिक्षक भर्ती: RPSC ने शिक्षा विभाग को नियुक्ति सिफारिश भेजी

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अध्यापक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की सूची भी शिक्षा विभाग को नियुक्ति के लिए भेज दी है। अब जल्द ही आयोग हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की सूची भी भेजेगा।

28 June 2012

Latest RPSC News : अजमेर : ग्रेड सेकण्ड सामाजिक विज्ञान शिक्षकों के भर्ती की होगी सिफारिश

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग शिक्षा विभाग के ग्रेड सेकंड अध्यापक भर्ती परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय में सफल हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश इसी सप्ताह कर सकता है। आयोग में स्क्रूटनी का कार्य संपन्न हो चुका है। हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की सिफारिश भी जल्द की जाएगी।

आयोग में इन दिनों ग्रेड सेकंड अध्यापक भर्ती परीक्षा सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज की स्क्रूटनी के बाद सूची फाइनल का काम लगभग पूरा हो चुका है।

13 June 2012

Latest RPSC News : आरएएस-प्री :एक से अधिक आवेदन वालों की परीक्षा एक ही केंद्र पर

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को ली जाने वाली आरएएस प्री परीक्षा के लिए एक से अधिक आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों की एक ही सेंटर पर परीक्षा ली जाएगी। आयोग ने यह कवायद परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी तथा नकल पर प्रभावी रोकथाम के लिए की है। 

आरएएस प्री के लिए प्रदेश के अनेक अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन पत्र भरे हैं। आयोग ऐसे आवेदनों को निरस्त नहीं कर सकता। आयोग सूत्रों का कहना है कि संभव है कुछ अभ्यर्थियों ने फार्म रिजेक्ट न हो, इसके लिए एक से अधिक आवेदन पत्र भरे हों। 

कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हो सकते हैं, जिन्होंने परीक्षा केंद्र निकट का आ जाए, इसके लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरे हों। इन सारी संभावनाओं को देखते हुए आयोग ने इस बार ऐसे आवेदन पत्रों को अलग कराया, जिनके नाम की स्पेलिंग में एकाध लेटर का अंतर है। मसलन जिसका नाम फूलसिंह है। उसने आवेदन पत्र में नाम की स्पेलिंग एफ से शुरू की है या पी एच से भी नाम की स्पेलिंग लिखी हो। पिता जी के नाम में भी इसी प्रकार के अंतर हों या पते एक जैसे मैच कर रहे हों। ऐसे सभी आवेदनों की आयोग ने छंटनी करा ली है। 

07 June 2012

Latest RPSC News : Ajmer: Rajasthan State Eligibility Test for Lectureship 2012

Rajasthan State Eligibility Test for Lectureship  2012

The Rajasthan Public Service Commission, Ajmer invites Online Application Form for the State
Eligibility Test for Lectureship in various subjects. 
Application Fee : Rs. 650/- (Rs. 350/- for BC/SBC and Rs.200/- for SC/ST) should be submitted  by candidates through E-Mitra Kiosk, C.S.C. Center authorized by the Rajasthan Govt. The candidate should pay a sum of Rs. 40/- (Rs. 30/-for filling of the application form + Rs. 10/- for depositing of examination fee extra. 
How to Apply : Apply Online at RPSC website on or before 30/06/2012 12.00 midnight. 

04 April 2012

Latest RPSC News : जयपुर : एलडीसी भर्ती : हाईकोर्ट के निर्देश, घोषित करें 40 % अंक लाने वालों का परिणाम


जयपुर.हाईकोर्ट ने एलडीसी (कनिष्ठ लिपिक) भर्ती 2011 मामले में सरकार को निर्देश दिया कि वह एक सेंटर पर तकनीकी कारणों से दूसरे फेज की परीक्षा देने से वंचित रहे प्रार्थी अभ्यर्थियों को 6 अप्रैल को परीक्षा में शामिल करें। साथ ही प्रथम फेज में कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रार्थियों का दूसरे फेज का परिणाम घोषित करे। न्यायाधीश एमएन भंडारी ने यह आदेश रमेश कुमार व अन्य की याचिका पर दिया।

Latest RPSC News : जयपुर : प्रार्थियों को एलडीसी परीक्षा के दूसरे चरण में शामिल करने का निर्देश


कोर्ट ने कहा, प्रथम चरण में चालीस प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के दूसरे चरण का परिणाम घोषित किया जाए

जयपुर.
हाईकोर्ट ने कनिष्ठ लिपिक भर्ती मामले में निर्देश दिया है कि प्रथम चरण में कुल चालीस प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के दूसरे चरण का परिणाम घोषित किया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने बचे हुए प्रार्थियों को 6 अपै्रल को होने वाले दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल करने का निर्देश दिया है।

ShareThis