27 March 2012

Latest UPTET News : सहारनपुर : निरस्त न करना, संघर्ष होगा वरना - टीईटी पास करने वालों का जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शन : संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करते टीईटी पास अभ्यर्थी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने रविवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया। उन्होंने मांग उठाई कि टीईटी 2011 की प्रक्रिया को किसी भी सूरत में निरस्त न किया जाए।

Latest UPTET News : मुजफ्फरनगर : टीईटी उत्तीर्णों का मंत्री को ज्ञापन


टीईटी के अभ्यर्थी मंत्री चितरंजन स्वरूप को ज्ञापन देते हुए
मुजफ्फरनगर। यूपीटीईटी उत्तीर्ण छात्रों ने राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
वर्ष 2011यूपीटीईटी उत्तीर्ण छात्रों की मांग है कि उच्च न्यायालय द्वारा भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए राज्य सरकार का पक्ष न्यायालय में तार्किक ढ़ग से रखने के लिए निर्देशित किया जाए।

Latest UPTET News : सुल्तानपुर : प्रदेशव्‍यापी धरना 28 को - टीईटी अभ्यर्थी संघर्ष मोर्चा की बैठक

सुल्तानपुर। टीईटी अभ्यर्थी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च को पूरे प्रदेश के साथ जिले में सांकेतिक अनशन किया जाएगा।
 

Latest UPTET News : फैजाबाद : ‘भर्ती जल्द शुरू न हुई तो आंदोलन’

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सरकार को दी चेतावनी
लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा की
रविवार को गुलाबबाड़ी परिसर में बैठक करते टीईटी अभ्यर्थी।
फैजाबाद। टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को गुलाबबाड़ी में संपन्न हुई। इस दौरान बीती 20 मार्च को लखनऊ में मौन प्रदर्शन कर रहे टीईटी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने की भर्त्सना की गई और दोषी पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग हुई। इसके साथ ही टीईटी भर्ती प्रक्रिया फिर से प्रारंभ करने की मांग की गई।

ShareThis