31 July 2012

Latest UPTET News : लखनऊ : शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा विधि से 02 वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान कराकर बसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित विधालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय


शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा विधि से 02 वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान कराकर बसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित विधालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज यहाँ संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा विधि से 02 वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान कराकर बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया |

30 July 2012

Latest UPTET News : लखनऊ : UPTET-2011 की नियुक्तियां हुई नहीं, 2012 की तैयारी शुरु

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्तियां अब तक नहीं हुई हैं। शासन ने अब टीईटी-2012 की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शासन ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से एक सप्ताह में अगली परीक्षा के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। माना जा रहा है कि टीईटी अक्तूबर या नवंबर में आयोजित कराई जाएगी। 

Latest UPTET News : लखनऊ : अगली शैक्षिक पात्रता परीक्षा छह माह के भीतर


टीईटी को अर्हकारी परीक्षा बनाने के लिए शासनादेश जारी
बढ़ेगी बीएड अभ्यर्थियों के चयन के लिए निर्धारित तिथि
लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए बीते वर्ष आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2011 को अर्हकारी परीक्षा बनाने के मंत्रिपरिषद के निर्णय पर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया। इसमें छह महीने के भीतर अध्यापक पात्रता परीक्षा-2012 आयोजित करने का निर्देश भी है।

Latest UPTET News : लखनऊ : टीईटी अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प


टीईटी अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प


विधान भवन के सामने बगैर अनुमति दे रहे थे धरना
पुलिस ने अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर रिहा किया
लखनऊ: अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में प्राप्त अंकों की मेरिट बने और उसके आधार पर अभ्यर्थियों की शिक्षक पद पर तैनाती की जाय। इस एक सूत्री मांगों को लेकर विधान भवन के सामने बगैर लिखित अनुमति के धरना देना टीईटी पास अभ्यर्थियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने न केवल उन्हें यहां से भगाया बल्कि गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गए जहां उन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।

ShareThis