27 January 2012

Latest News : आगरा : अब रोजगार कार्यालय में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन

आगरा : बेरोजगारों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय नई सुविधा देने जा रहा है। पंजीकरण कराने के लिए अब उनको रोजगार दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। वे ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसी रजिस्ट्रेशन आइडी में उनको कंपनियों द्वारा नौकरियों की जानकारी दी जाएगी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में वर्तमान मेंकरीब 63 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसमें करीब 18 हजार युवतियां हैं। अभ्यर्थियों का डाटा ऑन लाइन किया जा रहा है। इसके लिए डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है।
इस साल से अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन सीधे कम्प्यूटर में फीड किया जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन से बेरोजगारों को फायदा मिलेगा। अब उनको कार्यालय तक आने की जरूरत नहीं रहेगी। रजिस्ट्रेशन के 15 दिनों के भीतर अभ्यर्थियों को एक बार कार्यालय आना पड़ेगा। तब सभी प्रमाण पत्र चेक होंगे फिर उन पर मुहर लगेगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन होने से कंपनियां सीधे अभ्यर्थी से संपर्क करेंगी। इसके लिए कंपनियों को अभ्यर्थियों का डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।

ShareThis